​Fashion Flashback: सुर्ख लाल साड़ी पहन दुल्हन बनीं थी सानिया मिर्जा, मेहंदी-संगीत में ऐसा था लुक, शादी की फोटोज ने हिला डाला था सबको​

​शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी की फोटोज आज तक सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करती हैं। शादी में सानिया बहुत ही ट्रेडिशनल हैदराबादी लुक में तैयार हुई थीं, और उनका ये स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया था। ट्रेडिशनल टू बी ब्राइड्स देखें सानिया मिर्जा ने अपनी शादी में क्या पहना, ब्राइडल साड़ी, सानिया मिर्जा शोएब मलिक फोटो।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jun 30 2025, 13:16 IST
सानिया का ब्राइडल लुकImage Credit : Instagram01 / 05

सानिया का ब्राइडल लुक

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी की फोटोज देख आज भी पूरा इंटरनेट हिल जाता है। वहीं सानिया का ब्राइडल लुक आज भी गर्ल्स को काफी पसंद आता है। टेनिस प्लेयर ने शादी के अलग अलग फंक्शन्स के लिए सूट, लहंगे से लेकर साड़ी तक पहन दुल्हन वाली अदाएं बिखेरी थी। उनका लाल ग्रे के कॉम्बिनेशन वाला रिसेप्शन लहंगा, गजरा बन तो मांग टीका वाला लुक काफी पसंद किया गया था।

लाल साड़ी में हुई शादीImage Credit : Instagram02 / 05

लाल साड़ी में हुई शादी

सानिया ने अपनी मां की लाल ट्रेडिशनल जरी वर्क वाली साड़ी को उल्टा ओपन पल्ला स्टाइल में ड्रेप कर पहना था। साड़ी के साथ सिर पर लाल ओढ़नी दुपट्टा भी बहुत प्यारा लगा था। इस लुक में उनकी मोती, डायमंड की ज्वेलरी के साथ बड़ी सी नथ को खूब पसंद किया गया था। ऐसी नथ अब काफी कम ब्राइड्स पहनती हैं।

हैदराबादी सूट लुकImage Credit : Instagram03 / 05

हैदराबादी सूट लुक

सानिया का ये पीच और रेड के कॉम्बिनेशन वाला अनारकली सूट भी काफी ट्रेंड में रहा है। इस लुक में उन्होने हैदराबादी खड़ा दुपट्टा ड्रेप के साथ लुक कम्पलीट किया था। चूड़ीदार के साथ हील्स, मेहंदी भरे हाथ, नथ, मांग टीका वाली ज्वेलरी काफी दिल जीतने वाली थी।

मेहंदी लुकImage Credit : Instagram04 / 05

मेहंदी लुक

सानिया ने घर पर सिंपल मेहंदी के लिए बेसिक गुलाबी सूट पहना था। उनकी कोहनी से ऊपर तक की मेहंदी के यूनिक डिजाइन को काफी पसंद किया गया था। फूल, मोर, चेक्स की मेहंदी का डिजाइन वाकई गजब था।

रिसेप्शन लुकImage Credit : Instagram05 / 05

रिसेप्शन लुक

पाकिस्तान में रखे गए रिसेप्शन के लिए सानिया ने नीले रंग का वाइट स्टोन, सीक्वेन वर्क लहंगा और कॉर्सेट चोली पहना था। दुपट्टे के साथ इस लुक में चार चांद लग गए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!