कपिल शर्मा शो के लिए पहुंची तमन्ना भाटिया ने बहुत ही ज्यादा खूबसूरत सा काले और गुलाबी रंग का लॉन्ग फ्रॉक कुर्ता पहना हुआ था। ये क्लासिक आउटफिट डिजाइनर रोहित बल के कलेक्शन का मास्टरपीस है।
तमन्ना के कलीदार कुर्ता सेट पर बहुत सारे गुलाब बने हुए थे। फ्रॉक कुर्ता के साथ उन्होने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। जिससे वे देसी बार्बी वाली वाइब्स दे रही थीं।
तमन्ना की आउटफिट का नेकलाइन भी बहुत स्पेशल था। काले थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाले बस्टियर के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन काफी सूट कर रहा था।
तमन्ना ने इस आउटफिट के साथ बिल्कुल हैवी ज्वेलरी कैरी नहीं की थी। उन्होने कुछ रिंग्स और हैवी ईयररिंग्स स्टाइल की थी।
तमन्ना की ईयररिंग्स बेशक लुक में चार चांद लगा रहे हैं। लटकन और स्टोन वर्क वाले ये गोल्डन ईयररिंग्स बहुत स्टाइलिश लग रहे हैं।
तमन्ना ने बालों में स्लीक बन बनाया हुआ था, जिसके साथ गुलाब के फूल सजाए थे। इस हेयरस्टाइल ने बेशक उनके लुक को जीवंत कर दिया था।
क्लासिक रेड और ब्लैक आउटफिट के साथ तमन्ना ने मेकअप भी एकदम चीकी ब्लश और न्यूड रखा था। डार्क लिप्स और सिंपल आईज काफी प्यारी लगी।