देश

अगर एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते- मुकेश सहनी का CEC पर विवादित बयान

मुकेश सहनी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भड़कते हुए कहा है कि अगर उन्हें एक खून माफ होता तो वो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते। सहनी के विवादित बयान के बाद हंगामा मच गया है।

Image

मुकेश सहनी ने ज्ञानेश कुमार पर दिया विवादित बयान

विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवादित बयान दे दिया है। मुकेश सहनी ने कहा कि अगर एक खून माफ होता तो वो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते। पटना में मीडिया से बात करते हुए मुकेश सहनी पहले तो बिहार सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक पर बरसे और फिर चुनाव में ज्ञानेश कुमार पर धांधली का आरोप लगाते हुए गोली मारने की बात कही।

मुकेश सहनी का विवादित बयान

ज्ञानेश कुमार पर लग रहे मनमानी के आरोपों को लेकर जब मुकेश सहनी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "ये चुनाव आयोग जो है, बीजेपी का आयोग बन चुका है और ज्ञानेश कुमार को मैं कहना चाहता हूं, सब दिन समय एक जैसा नहीं रहता है, थोड़ा शर्म करो तुम, देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हो। अभी अगर हमको एक खून माफ होता तो सबसे पहले ज्ञानेश को गोली मार देते। लेकिन क्या करें, आने वाले समय में ये छुटेंगे नहीं, 2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और पहला आदमी यही होंगे जो जेल जाएंगे। जो इनके साथ हैं, वो भी जेल जाएंगे। कोई बचने वाला नहीं है।"

क्यों भड़के मुकेश सहनी?

मुकेश सहनी चुनाव आयोग पर लग रहे गंभीर आरोपों पर भड़के दिखे। उन्होंने वर्तमान सरकार को इसके लिए दोषी ठहराते हुए कहा, "हमारे देश के जो कर्ता-धर्ता हैं, देश के प्रधानमंत्री। यही सब चीज करवा रहे हैं। लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, संविधान को कुचला जा रहा है। चुनाव नेता के लिए नहीं होता है, ये गलतफहमी है, ये देश की जनता के लिए है। जनता के पास पावर है कि अगर नेता सही से काम नहीं करे तो लात मारकर कुर्सी से उतार दो। जब लात मारकर कुर्ती से उतारने का समय आता है तो ऐसे-ऐसे चुनाव आयोग को कॉम्प्रोमाइज करके और बहुमत अपने पक्ष में करा लिया जाता है। बंगाल में सेना को खड़ा करके, 27 लाख वोट काटकर सरकार बनाया। बिहार में आचार संहिता के बीच 10-10 हजार रुपया भेजकर सरकार वो अपने पक्ष में करा लिए।

ज्ञानेश कुमार पर क्या हैं आरोप?

अंग्रेजी दैनिक ’इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित एक खबर में दावा किया गया है कि देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों में नाम हटाए जाने समेत कई मुद्दों को लेकर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आपत्तियां जताई थीं। खबर में दावा किया गया है कि संधू और जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार एसआईआर से जुड़े फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनमें कुछ ऐसे फैसले भी शामिल थे, जो उनकी जानकारी के बिना लिये गए थे। इन आपत्तियों को ज्ञानेश कुमार ने अनदेखा किया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अगर एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते- मुकेश सहनी का CEC पर विवादित बयान

अगर एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते- मुकेश सहनी का CEC पर विवादित बयान

'CEC पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं गोवा CEO के ई-मेल', नैतिकता बची है तो इस्तीफ दें ज्ञानेश कुमार', दूसरी रिपोर्ट पर कांग्रेस का हमला

'CEC पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं गोवा CEO के ई-मेल', नैतिकता बची है तो इस्तीफ दें ज्ञानेश कुमार', दूसरी रिपोर्ट पर कांग्रेस का हमला

Ram Mandir: राम मंदिर चंदा चोरी में ट्रस्ट के अधिकारियों को क्लीन चिट, चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बने सरकारी गवाह

Ram Mandir: राम मंदिर चंदा चोरी में ट्रस्ट के अधिकारियों को क्लीन चिट, चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बने सरकारी गवाह

आज की ताजा खबर, 24 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की जलकर मौत...भारत, अमेरिका ने प्रतिबंध कानून पर चर्चा की, शी चिनफिंग पहुंचे ट्रंप से मिलने

आज की ताजा खबर, 24 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की जलकर मौत...भारत, अमेरिका ने प्रतिबंध कानून पर चर्चा की, शी चिनफिंग पहुंचे ट्रंप से मिलने

अखिलेश की PDA रथ यात्रा से पहले रायबरेली में पोस्टर-होर्डिंग वार, लिखा-'आजम, अतीक, मुख्तार यही चलाते थे सरकार'

अखिलेश की PDA रथ यात्रा से पहले रायबरेली में पोस्टर-होर्डिंग वार, लिखा-'आजम, अतीक, मुख्तार यही चलाते थे सरकार'