सांप से भी ज्यादा जहरीले होते हैं ऐसे दोस्त, देखें Toxic दोस्तों से कैसे बनाएं दूरी, नोट करें टिप्स

जिंदगी में बहुत से ऐसे दोस्त होते हैं, जो आपके सामने बहुत अच्छे बनते हैं लेकिन पीठ के पीछे बहुत ही खराब। ऐसे दोस्तों से आपको जिंदगी में दूर ही रहना चाहिए। देखें किस प्रकार से आप टॉक्सिक दोस्तों से दूरी बना सकते हैं।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 16 2026, 17:02 IST
सांप से ज्यादा जहरीले होते हैं ऐसे दोस्तImage Credit : Canva01 / 07

सांप से ज्यादा जहरीले होते हैं ऐसे दोस्त

जिंदगी में कई ऐसे दोस्त मिलते हैं जो सामने से बेहद अच्छे और सच्चे लगते हैं, लेकिन पीछे से आपका नुकसान करते हैं। ऐसे टॉक्सिक दोस्तों से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। सही समय पर पहचान कर समझदारी से उनसे अलग होना ही आपकी मानसिक शांति के लिए बेहतर होता है।

Toxic दोस्तों की पहचान करेंImage Credit : Canva02 / 07

Toxic दोस्तों की पहचान करें

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि कौन सा दोस्त आपकी लाइफ में नेगेटिविटी ला रहा है। जो लोग हमेशा आलोचना करें, आपकी सफलता से जलें या आपको नीचा दिखाएं—वे Toxic हो सकते हैं।

टॉक्सिक दोस्तों से दूर कैसे रहेंImage Credit : Canva03 / 07

टॉक्सिक दोस्तों से दूर कैसे रहें

हर रिश्ते में बाउंड्री जरूरी होती है। Toxic दोस्तों को साफ-साफ बताएं कि आप क्या बर्दाश्त करेंगे और क्या नहीं। इससे आपकी मेंटल हेल्थ सुरक्षित रहती है।

कम बातचीत रखेंImage Credit : Canva04 / 07

कम बातचीत रखें

ऐसे लोगों से धीरे-धीरे दूरी बनाना बेहतर होता है। उनकी कॉल्स, मैसेज या मुलाकातों को सीमित करें, ताकि उनका असर आप पर कम पड़े।

खुद को प्राथमिकता देंImage Credit : Canva05 / 07

खुद को प्राथमिकता दें

अपनी खुशी और मानसिक शांति को सबसे पहले रखें। अगर कोई दोस्त बार-बार आपको परेशान करता है, तो उससे दूरी बनाना गलत नहीं है।

पॉजिटिव लोगों के साथ रहेंImage Credit : Canva06 / 07

पॉजिटिव लोगों के साथ रहें

अपनी संगत बदलें और ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं जो आपको सपोर्ट करें और मोटिवेट करें। पॉजिटिव एनर्जी आपके जीवन को बेहतर बनाती है।

जरूरत पड़े तो रिश्ता खत्म करेंImage Credit : Canva07 / 07

जरूरत पड़े तो रिश्ता खत्म करें

अगर बार-बार कोशिश करने के बाद भी दोस्त का व्यवहार नहीं बदलता, तो उस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर होता है। आपकी शांति किसी भी रिश्ते से ज्यादा जरूरी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!