मकर संक्रांति के त्योहार पर अगर आप भी काली साड़ी पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए ये वाली सारी ही डिजाइन्स एकदम बेस्ट हो सकती हैं। काले रंग की ये वाली वेलवेट साड़ी तो गोल्डन और ब्लैक के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाली बनारसी साड़ी का लुक त्योहार पर खूब फेस्टिव वाइब्स देगा।
नेट वाली ये सीक्वेन लगी साड़ी मकर संक्रांति की पार्टी के लिए शानदार हो सकती है। वहीं इस ब्लाउज का बोट नेक डिजाइन तो बहुत ही यूनिक है।
काले रंग की ये शिफॉन साड़ी का लुक तो बहुत ही प्यारा लग रहा है। इस साड़ी की सितारा वर्क बॉर्डर काफी यूनिक और सुंदर है। वहीं इस साड़ी के साथ वाला ब्लाउज भी गजब लुक दे रहा है।
काले रंग की सीक्वेन साड़ी तो स्टाइलिश लुक के लिए सुपरहिट रहने वाली है। वहीं हॉल्टर नेक ब्लाउज भी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं।
सिंपल सी एकदम ही प्लेन कंट्रास्ट बॉर्डर वाली साड़ी का लुक भी गजब है। जॉर्जेट की इस साड़ी को आप भी सर्दियों के मौसम में हाई नेक या फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।
काली और सफेद रंग की ये वाली पोल्का डॉट साड़ी तो विंटेज और फेस्टिव लुक के लिए बढ़िया रहेगी। इस सिंपल साड़ी को आप हैवी वर्क ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।
काले रंग की मिरर वर्क साड़ी और चिकनकारी डिजाइन भी ट्रेडिशनल लुक के लिए बहुत ही प्यारा रहने वाला है। इस साड़ी को डीप वी नेक या स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज के साथ पहने।
सिल्क की साड़ी और वेलवेट का ब्लाउज मॉडर्न और क्लासिक लगता है। जरूर ही इस मकर संक्रांति पर आप ये वाली काले रंग की साड़ियां ट्राई कर सकती हैं।