Saraswati Puja Border Rangoli Designs 2026: सरस्वती पूजा पर घर के दरवाजे पर सजाएं ऐसी सुंदर बॉर्डर रंगोली, देखें बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन फोटो

Saraswati Puja Border Rangoli Designs 2026: सरस्वती पूजा के दिन नजदीक हैं और देशभर में इसकी तैयारियां चल रही हैं। अगर आपको भी सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी पर अपने घर को सजाना है तो आप यहां से एक से बढ़कर एक रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं। यहां बॉर्डर रंगोली के सुंदर-सुंदर डिजाइन मौजूद हैं।

Authored by: सृष्टिUpdated Jan 21 2026, 11:51 IST
सरस्वती पूजा स्पेशल बॉर्डर रंगोली डिजाइन फोटोImage Credit : Pinterest01 / 07

सरस्वती पूजा स्पेशल बॉर्डर रंगोली डिजाइन फोटो

माघ शुक्ल की पंचमी तिथि के दिन को बसंत पंचमी के रूप में मनाते हैं। इस दिन को सरस्वती पूजा के रूप में मनाते हैं। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती को खुश करने के लिए लोग इस दिन अपने घर को सजाते हैं, रंगोली बनाते हैं। अगर आपको भी इस दिन रंगोली बनानी हैं तो आप इस तरह के रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं। यहां बॉर्डर रंगोली के सबसे प्यारे प्यारे डिजाइन दिए हुए हैं।

फ्लोरल बॉर्डर रंगोली डिजाइनImage Credit : Pinterest02 / 07

फ्लोरल बॉर्डर रंगोली डिजाइन

फ्लोरल वाली बॉर्डर रंगोली भला किसे पसंद नहीं आती है। आप इस तरह के रंगोली के डिजाइन से अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। आपकी रंगोली देखकर लोग भी आपकी तारीफ करने वाले हैं।

दीपक बॉर्डर रंगोली डिजाइनImage Credit : Pinterest03 / 07

दीपक बॉर्डर रंगोली डिजाइन

दीपक वाली रंगोली भी इस दिन के लिए बेस्ट है। आप इससे भी अपने घर के आंगन को सजा सकते हैं। इस तरह की रंगोली को बनाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं होती है। इसके लिए आपको बस रंग-बिरंगे गुलाल चाहिए।

कोलम बॉर्डर रंगोली डिजाइनImage Credit : Pinterest04 / 07

कोलम बॉर्डर रंगोली डिजाइन

​बसंत पंचमी के लिए खास और बहुत ही ज्यादा खूबसूरत अंदाज वाली रंगोली का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो फिर आपको कोलम रंगोली ही बनानी चाहिए। कोलम बॉर्डर रंगोली डिजाइन का ये दो फोटो आप हुबहू कॉपी कर सकते हैं और अगर घर को दुल्हन सा सजा सकते हैं।​

वुड पाउडर बॉर्डर रंगोली डिजाइनImage Credit : Pinterest05 / 07

वुड पाउडर बॉर्डर रंगोली डिजाइन

आपने शायद ही कभी वुड पाउडर के साथ चॉक वाली रंगोली बनाई होगी। जरूर ही इस बार बसंत पंचमी पर आपको ये वाली रंगोली की डिजाइन ट्राई करनी ही चाहिए। ये आपके त्योहार के लिए सबसे प्यारा डिजाइन है। ​

सिंपल बॉर्डर रंगोली डिजाइनImage Credit : Pinterest06 / 07

सिंपल बॉर्डर रंगोली डिजाइन

अगर आपको ज्यादा तामधाम नहीं पसंद है और आप सिंपल डिजाइन की तलाश में हैं तो ऐसी सिंपल बॉर्डर रंगोली डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसे बनाना कला है लेकिन बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

ब्रॉड बॉर्डर रंगोली डिजाइनImage Credit : Pinterest07 / 07

ब्रॉड बॉर्डर रंगोली डिजाइन

टॉप बसंत पंचमी की रंगोली डिजाइन तलाश रहे हैं, तो आपको ये वाली रंगोली डिजाइन्स बहुत बहुत ही ज्यादा पसंद आएंगी। ये ब्रॉड बॉर्डर रंगोली डिजाइन है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!