सानिया ने मसाबा गुप्ता के साथ एक पोडकास्ट में बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वह खूब खाती थीं। बकौल सानिया उन्होंने उन 8-9 महीनों में वो सब कुछ खाया जो पिछले 30 सालों से नहीं खाया था।
सानिया मिर्जा की ही तरह बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हें प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा भूख लगती है या फिर तरह-तरह की चीजें खाने का मन करता है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं का क्या सबकुछ खाना ठीक है?
डॉक्टर्स का कहना है कि प्रेग्नेंसी में फूड क्रेविंग बहुत ही नॉर्मल है। किसी को मीठे की तलब होती है को किसी को चटपटे खाने की। किसी को हर तरह के स्वाद की।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि प्रेग्नेंसी में हार्मोनल चेंज के कारण फूड क्रेविंग होती है। लेकिन क्रेविंग को शांत करने के लिए कुछ भी खा लेना ठीक नहीं है।
कोशिश करें कि पौष्टिक डाइट लें। हां, कभी कभार चटपटा खाया जा सकता है। लेकिन हमें वही खाना चाहिए जो प्रेग्नेंसी में लाभकारी हो।
फूड क्रेविंग को शांत करने के लिए थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ ना कुछ हेल्दी खाते रहें। इससे अचानक से भूख नहीं लगती है और इसके चक्कर में हम कुछ भी खाने को तैयार नहीं होते।
डॉक्टर्स कहते हैं कि प्रेग्नेंसी में सबसे जरूरी है कि हम हाइड्रेट रहें। इसके लिए खूब पानी पीना चाहिए। बार-बार पानी पीते रहने से भूख भी कम लगती है।