प्यार में यू टर्न मार गई इन सितारों की गाड़ी, अलग होकर सीखा इश्क का मतलब, कपल्स जरूर लें टिप्स

तलाक तो सेपरेशन की घोषणा करने के बाद कई ऐसे सेलिब्रिटी कपल्स रहे हैं, जिन्होने प्यार को दूसरा मौका दिया है। देखें इंडस्ट्री के कुछ चर्चित कपल्स जिनसे हर किसी को रिश्ते की कुछ न कुछ सच्चाई सीखनी ही चाहिए।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Aug 3 2025, 14:24 IST
प्यार को दिया दूसरा मौका01 / 07

प्यार को दिया दूसरा मौका

हाल ही में बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने अपने तलाक की खबर से फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि अब दोनों के फैंस के लिए खुशी की खबर है कि, कपल ने फिर साथ रहने का फैसला लिया है। (Photo Credit: Saina Nehwal)

इश्क ने लिया यू टर्न02 / 07

इश्क ने लिया यू टर्न

साइना और पारुपल्ली ने शेयर किया कि, कैसे अलग होकर ही रिश्तों की सच्चाई और प्यार के बारे में पता चलता है। और इसी तरह ने अपनी शादी और रिश्ते को दूसरा मौका देने का फैसला लिया और दोनों के इश्क की गाड़ी ने यू टर्न ले लिया।​ (Photo Credit: Saina Nehwal)​

रुबिना और अभिनव03 / 07

रुबिना और अभिनव

रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी कुछ सालों पहले तक तलाक और प्यार की मझधार में अटके हुए थे। हालांकि अंत में कपल ने साथ रहने वाला फैसला लिया और आज दोनों की शादी बहुत ही प्यारे मोड पर है और दोनों की दो बेटियां भी हैं। ​ (Photo Credit: Rubina Dilaik)​

चारू असोपा और राजीव सेन04 / 07

चारू असोपा और राजीव सेन

राजीव और चारू की शादी बहुत सुर्खियों में रही है। तलाक की खबरों के बीच भी कई बार कपल ने साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए की फोटोज शेयर की हैं। ​ (Photo Credit: Charu Asopa/Rajeev Sen)​

कई बार हुई कोशिश05 / 07

कई बार हुई कोशिश

शादी के 4 सालों तक कपल ने कई बार रिश्ते को संभालने तो प्यार को दूसरा मौका देने की कोशिश की, हालांकि अंत में दोनों अलग हो गए। लेकिन दोनों से ये सीखने वाली बात है कि, टूटते रिश्ते को बचाने की कोशिश जहां तक हो सकती है, करना जरूर चाहिए। ​​ (Photo Credit: Charu Asopa/Rajeev Sen)​

दलजीत कौर और निखिल पटेल06 / 07

दलजीत कौर और निखिल पटेल

दलजीत की निखिल पटेल संग शादी लंबे समय तक खबरों में रही है। ये दलजीत की दूसरी शादी थी, उन्होने खुद को और प्यार को दूसरा मौका देने का फैसला किया था। हालांकि दोनों का अब तलाक हो गया है। लेकिन इस रिश्ते के लिए भी उन्होने कई बार बचाव किया था। ​​ (Photo Credit: Dalljiet Kaur)​

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक07 / 07

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

सानिया और शोएब के रिश्ते में भी कई तरह की दरारें थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार हालांकि तलाक से पहले दोनों ने रिश्ते को दोबारा मौका देने की कोशिश की थी। लेकिन अंत में दोनों अलग हो गए। लेकिन सीखने वाली बात ये है कि, कोशिश की मगर नाकामयाब होने पर दोनों ने अपनी अपनी खुशियों को महत्वपूर्ण माना। जो जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी है, रिश्ता बचाए रखने का मतलब ये नहीं है कि, पार्टनर्स दुखी रहे। ​​ (Photo Credit: Sania Miza)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!