शहर

Bihar Crime: बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां... वैशाली में ठेकेदार की हत्या से सनसनी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Bihar Crime: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में 49 वर्षीय ठेकेदार रामनरेश राय की मॉर्निंग वॉक के दौरान चार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उन्हें घेरकर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें सिर और सीने में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

Image

Bihar Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार को घेरा, ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी किया।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Crime: बिहार के वैशाली में अज्ञात अपराधियों ने मशहूर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वो सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक की पहचान हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 26 निवासी 49 वर्षीय रामनरेश राय के रूप में हुई है। वह दिग्घी नया टोला के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह रविवार सुबह भी रामनरेश राय दिग्घी नया टोला पोखर के पास मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाए 4 अपराधियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर कई राउंड गोलियां चलाईं।

सिर और सीने में गोली लगने से ठेकेदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखे बरामद किए हैं।

पुलिस ने क्या दी जानकारी?

वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया, "सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने ठेकेदार रामनरेश राय को गोली मार दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"फिलहाल मामले को आपसी रंजिश या व्यापारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article