चिलकुर श्री बालाजी मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंची प्रियंका चोपड़ा का आसमानी नीले रंग का सूट बहुत वायरल हो रहा है। मंदिर जाने के लिए देसी गर्ल प्रियंका ने खास चंदेरी कुर्ती और दुपट्टे का कॉम्बिनेशन चुना था, जो उनपर काफी प्यारा लग रहा था।
आसमानी नीले रंग के सूट के साथ माथे पर सिंदूर और गले में मंदिर की लाल चुन्नी ओढ़े प्रियंका बेहद प्यारी लग रही थीं। वाकई ये रंग तो नई शुरुआत की खुशी दोनों ही प्रियंका पर खूब जच रहे हैं।
नीली कुर्ती, सलवार और दुपट्टा ओढ़े हुए वाला प्रियंका का ये लुक बहुत ही ज्यादा सिंपल और सुंदर है। जितनी सादगी से प्रियंका ने सिर पर दुपट्टा कैरी किया है, वो लुक में चार चांद लगा रहा है। बता दें कि पीसी ने लेबल Nobo का सूट सेट पहना है।
स्ट्रेट पेस्टल ब्लू नेचुरल शाइन वाली ये चंदेरी कुर्ती, वाइट लेस बॉर्डर वाले सूट की कीमत मात्र 12000 रुपये है। पीसी से पहले ऐसा सेम टू सेम कुर्ता कृति सेनन ने गुलाबी रंग में पहना था।
टिशू चंदेरी फैब्रिक का दुपट्टा और उसके साथ की फ्लोरल लेस वाली बॉर्डर ने प्लेन सूट का लुक और शानदार बना दिया था।
इस सुंदर सूट की डीप वी नेक डिजाइन, ओपन लॉन्ग स्लीव्स का लुक काफी शानदार लग रहा है। स्ट्रेट ए लाइन कुर्ती के साथ लेस नेट वाली प्लाजो पैंट्स पेयर अप की गई थीं।