NMACC आर्ट्स कैफे की ओपनिंग के लिए अंबानी लेडीज ने बहुत ही क्लासी वेस्टर्न लुक्स फ्लॉन्ट किए थे। फ्लेयर वाली फ्रॉक ड्रेसेज में राधिका-श्लोका तो मिनी ड्रेस में ईशा का कोई मुकाबला नहीं था। देखें किसने क्या पहना तो कौन लगा बेस्ट
एकदम नए लुक के यूनिक से कपड़ों में अंबानी खानदान की बेटी-बहुएं खिलखिलाती नजर आईं। श्लोका-राधिका की ड्रेस जहां थोड़ी सेम थीं, वहीं ईशा ने मिनी ड्रेस में कातिल अदाएं बिखेरी। बहू-बेटी के आगे इस बार नीता जी काफी फीकी लग रही थीं।
हल्के शिमर वाली बेल बॉटम क्लासी ब्लैक पैंट्स के साथ नीता अंबानी ने साटन सिल्क का बड़ी सी बो वाला टॉप शर्ट पहना था। सिंपल सुंदर लुक के साथ नीता जी की डायमंड ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन भी अच्छा लग रहा था।
भाभियों को टक्कर देती अंबानी खानदान की गुड़िया ईशा का मिनी ड्रेस कमाल का था। ईशा ने बोट नेक वाली पिंक सीक्वेन सी मिनी बॉडीकॉन लुक की ड्रेस पहनी थी। बार्बी लुक वाली मैचिंग हील्स, साइड पार्टिशन बाल तो डायमंड ज्वेलरी के साथ ईशा ने अपना लुक पूरा किया था।
नारंगी हैवी फ्लेयरल वाली ऑफ शोल्डर मैक्सी ड्रेस में अंबानियों की बड़ी बहू श्लोका भी क्यूट लगीं। हालांकि ननद-देवरानी के आगे श्लोका का लुक बहुत फीका लगा।
काली हैवी फ्लेयर वाली फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस में बेशक राधिका महफिल की शान रहीं। डीप वी नेक तो नॉट वाली कातिल बैक डिजाइन की फ्रॉक के साथ छोटी बहुरानी की नई हेयर स्टाइल भी गजब ही लगी थी।