नीता अंबानी का ये Necklace देख मुकेश जी भी दूर से ही जोड़ लेते हैं हाथ.. डिजाइन के आगे रानियों के गहने फेल, देखें क्या है खास

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की साड़ियों से लेकर उनके बेशकीमती गहनों तक के अलग अलग डिजाइन अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में नीता जी का एक और बेहद खूबसूरत हार चर्चा में है, जिसका डिजाइन देख खुद उनके पति भी हाथ जोड़ लेते होंगे। देखें नीता अंबानी नेकलेस डिजाइन, अंबानी फैमिली ज्वेलरी कलेक्शन।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Sep 27 2024, 12:13 IST
नीता अंबानी का नेकलेसImage Credit : Instagram01 / 06

नीता अंबानी का नेकलेस

नीता अंबानी की लग्जरी लाइफस्टाइल अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। नीता जी की साड़ियों से लेकर उनके गहनों तक के डिजाइन एकदम यूनिक और बेशकीमती होते हैं। हाल ही में उनका ये बहुत ही खास डिजाइन का सोने का हार खूब वायरल हो रहा है।

श्रीनाथजी से है कनेक्शनImage Credit : Instagram02 / 06

श्रीनाथजी से है कनेक्शन

इससे पहले नीता जी श्रीनाथजी वाली विवाह पट्टू साड़ी खूब वायरल हुई थी। इस साड़ी को दुनिया की सबसे महंगी साड़ी माना जाता है। अब नीता अंबानी ने जो हार पहना है उसपर भी खास श्रीनाथजी के खूबसूरत चित्र बने हुए हैं।

खूबसूरत सोने का हारImage Credit : Instagram03 / 06

खूबसूरत सोने का हार

नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत बैंगनी रंग की सिल्क बनारसी साड़ी के साथ गले में लंबा सा सिक्का पैटर्न का हार पहना हुआ था। गोल्ड प्लेटेड डिजाइन का ये हार वाकई बहुत यूनिक था।

बेहद खूबसूरत डिजाइनImage Credit : Instagram04 / 06

बेहद खूबसूरत डिजाइन

नीता अंबानी ने एक इवेंट के लिए खास जयपुर के आम्रपाली ज्वेल्स का श्रीनाथजी वाला ये हैंड पेन्टेड डिजाइन का नेकलेस पहना था। जिसपर खास पिचवाई पेन्टिंग की गई थी।

डायमंड से लदाImage Credit : Instagram05 / 06

डायमंड से लदा

नीता अंबानी के इस हार पर बेहद खूबसूरत स्टाइल में छोटे छोटे वाइट डायमंड्स भी लदे हुए थे।

इतनी हो सकती है कीमतImage Credit : Instagram06 / 06

इतनी हो सकती है कीमत

16 खांचों वाला ये हार खूबसूरती में तो किसी से कम नहीं है, वहीं इसकी कीमत भी अच्छी खासी होगी। ये हार गोल्ड प्लेट में बना है, जिसकी कीमत लाखों में होगी ही।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज