नीता अंबानी के पास साड़ियों के साथ साथ ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक वाले सूट सलवार का भी बेहतरीन कलेक्शन है। बेशक ही और इन सूट कुर्तियों में वे बहू तो बेटी को भी कांटे की टक्कर दे रही हैं। हैदराबादी ड्रेप वाली जरी सिल्क की कुर्ती सलवार तो पटियाला सलवार और कुर्ती के साथ वाला लुक भी जबरदस्त लग रहा है।
चिकनकारी लखनवी वर्क वाले सूट-सलवार का लुक ही कुछ और आता है। अपने आप में ही ये फैब्रिक काफी रॉयल और एलिगेंट लगता है, वहीं नीता अंबानी पर ये और खूबसूरत लग रहा है।
जरी और गोटा पत्ती वर्क वाला ये सूट भी बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल लग रहा है। गुलाबी के साथ गोल्डन का कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन अलग ही उठकर आ रहा है। वहीं लॉन्ग कुर्ती के साथ फारसी सलवार भी ट्रेंडी लग रही है।
स्ट्रेट लुक वाली कुर्ती के साथ सुंदर चूड़ीदार सलवार का लुक कमाल आ रहा है। ऐसी सलवार काफी पॉपुलर रही हैं, और अब इनका फैशन वापस आ रहा है।
कुर्ती शॉर्ट हो या लॉन्ग ऐसी खूबसूरत शरारा सलवार के साथ लुक एकदम बेहतरीन ही आता है। नीता अंबानी के बोट तो गोल गले वाले कुर्ते के साथ ऐसी सलवार और दुपट्टे बढ़िया लग रहे हैं।
सिगरेट पैंट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में है। सिंपल सी कुर्ती के साथ भी ऐसी सलवार का लुक खिलकर आता है। फ्लोरल कुर्ती तो सीक्वेन वर्क की कुर्ती का लुक भी कुछ कम नहीं है।