​Fashion Fight: सूट-साड़ी छोड़ ऐसे ऐसे स्कर्ट्स पहना करती थीं कैटरीना कैफ, अदाएं देख अच्छे अच्छे हो जाते थे फिदा​

फैशन के मामले में बॉलीवुड की बार्बी कैटरीना कैफ का वाकई कोई मुकाबला नहीं है। 2000s वाले दौर में कैटरीना के स्कर्ट वाले वेस्टर्न लुक्स सबके दिलों पर राज करते थे। सूट-साड़ी से ज्यादा कैट के ये मिनी स्कर्ट लुक्स ट्रेंडी थे, न केवल थे बल्कि आज भी ये स्कर्ट टॉप की डिजाइन्स गर्ल्स को खूब पसंद आती है। देखें कैटरीना के वायरल स्कर्ट टॉप डिजाइन्स।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 30 2025, 13:37 IST
कैटरीना कैफ का फेमस स्कर्ट कलेक्शनImage Credit : Instagram01 / 05

कैटरीना कैफ का फेमस स्कर्ट कलेक्शन

बॉलीवुड ब्यूटी कैटरीना कैफ अपने फैशन को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। 2000s वाले दौर में कैटरीना सबसे ज्यादा स्कर्ट्स पहना करती थीं। सिंग इज किंग वाले फ्रिल पिंक मिनी स्कर्ट से लेकर अजब प्रेम की गजब कहानी वाला कैटरीना का ब्लैक मिनी स्कर्ट आज तक फैंस के दिलों पर राज करते हैं। देखें कैट के बेस्ट स्कर्ट लुक्स

डेनिम स्कर्ट डिजाइन्सImage Credit : Instagram02 / 05

डेनिम स्कर्ट डिजाइन्स

झालर वाली कमर की चेन के साथ वाला ये मिनी डेनिम स्कर्ट कैटरीना ने हॉल्टर नेक बॉडीसूट के साथ पहना था। कैट का ये वाला स्कर्ट डिजाइन बहुत ही ट्रेंड में रहा था, कॉर्सेट टैंक टॉप्स के साथ ऐसे स्कर्ट कमाल लगते हैं।

लेस स्कर्ट डिजाइनImage Credit : Instagram03 / 05

लेस स्कर्ट डिजाइन

टैंक टॉप के साथ सिंपल कॉटन का ये लेस डिजाइन का स्कर्ट भी काफी ट्रेंडी रहा है। ऐसे स्कर्ट गर्मियों में कूल लुक देने के लिए बेस्ट हैं। इस तरह के स्कर्ट गर्ल्स ऑम्ब्रे तो फ्रिल वाले मल्टीकलर में मिलते थे।

चेक्स स्कर्टImage Credit : Instagram04 / 05

चेक्स स्कर्ट

मिनी बॉडी फिट लुक वाला ये चेक्स का स्कर्ट भी काफी वायरल रहा है। सिंपल टी शर्ट्स के साथ ऐसे स्कूल गर्ल स्टाइल के स्कर्ट्स सबसे परफेक्ट लगते हैं। ऐसे पैटर्न में कैटरीना ने कई लेदर स्कर्ट्स भी फ्लॉन्ट किए हैं।

फ्रिल स्कर्ट डिजाइनImage Credit : Instagram05 / 05

फ्रिल स्कर्ट डिजाइन

फ्रिल वाले स्कर्ट्स का तो ट्रेंड कैटरीना ने ही शुरु किया था। मिनी झालर वाले स्कर्ट कैटीना गोल गले की टी शर्ट्स के साथ या टैंक टॉप्स के साथ पहना करती थीं। जरूर ही फैशन फ्लैशबैक में ऐसे वाले स्कर्ट डिजाइन्स आपको फिर से ट्राई करने चाहिए, खासतौर से गर्मियों के मौसम में ये बेस्ट लुक देंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!