Easy Rangoli Design for Jitiya 2024: जितिया व्रत विवाहित महिलाएं संतान सुख की प्राप्ति और अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं। व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण संतान की सदैव रक्षा करते हैं। इस खास दिन पर बहुत सी महिलाएं अपने घर में रंगोली भी बनाती हैं। रंगोली बनाने से पहले महिलाएं सोच में रहती हैं कि आखिर किस डिजाइन की रंगोली से अपने आंगन को सजाएं। यहां देखें जितिया व्रत के आसान रंगोली डिजाइन्स:
रंगोली को धार्मिक और सांस्कृतिक विश्वासों का प्रतीक माना जाता है। इसे आत्मा की शुद्धि और समृद्धि की आध्यात्मिक प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा माना जाता है।
वास्तुशास्त्र के मुताबिक, रंगोली घर के मुख्य द्वार पर होने के कारण सकारात्मक ऊर्जा लाती है और बुराई को घर में प्रवेश करने से रोकती है।
रंगोली बनाने की रस्म को शुभ स्वागत संकेत माना जाता है। कई व्रत और त्योहार पर रंगोली बनाई जाती है।
जितिया व्रत पर रंगोली का महत्व इस कारण भी है कि महिलाओं के बीच मान्यता है कि व्रत रखने के दौरान स्वयं प्रभु उनके घर पर आते हैं।
रंगोली एक कलात्मक अभिव्यक्ति का रूप भी है। आप इन आसान डिजाइन से अपने घर को सजा सकते हैं।
जितिया व्रत के मौके पर ऐसी आसान और मनमोहक रंगोली किसी का भी दिल जीत सकती हैं।
इन रंगोली डिजाइन्स को आप रंगों और फूलों के साथ बना सकती हैं। फूलों से बनाने का एक फायदा ये भी है कि घर में खुशबू भी बनी रहेगी।
रंगोली के इन आसान डिजाइन से आप अपने घर आंगन को सजाएं। जितिया व्रत पर आपको दोगिना लाभ मिल सकता है।