जया बच्चन बॉलीवुड की उन कुछ एक्ट्रेसेस में से हैं, जो बहुत ही गर्व के साथ अपने सफेद बाल तो चेहरे की झुर्रियां फ्लॉन्ट करती हैं। 77 की उम्र में वे अपनी बढ़ती उम्र से बेहद प्यार करती हैं। जहां कई लोगों को उम्र बढ़ने तो बुढ़ा दिखने से तकलीफ होती है।
अक्सर ही बॉलीवुड सेलेब्स अपनी उम्र छिपाने के लिए सर्जरी करवाते हैं। इस लिस्ट में खुद जया जी की बहू ऐश्वर्या का भी नाम आता है। हालांकि कई लुक्स में ऐश्वर्या सास से सीख लेती, अपनी उम्र फ्लॉन्ट करती भी नजर आती हैं। वहीं जया जी सर्जरी का सहारा लेकर अपनी उम्र छिपाने पर विश्वास नहीं रखती हैं।
एक इंटरव्यू में जया जी ने रिवील किया था कि, वे अपनी लाइफ जर्नी को लेकर काफी गर्व महसुस करती हैं और कभी कोई सर्जरी नहीं करवाना चाहती हैं। वे अपनी झुर्रियों को और सफेद बालों को लेकर भी बहुत कॉन्फिडेंट और प्राउड फील करती हैं।
जया जी का नेचुरली एज करने का ये तरीका काफी सराहनीय है। शोबीज में अक्सर सेलेब्स अपने आप को यंग दिखाने के लिए बोटोक्स, फिलर्स, सर्जरी करवाते हैं। लेकिन जया जी ने साफ कहा कि, वे कभी चेहरे पर कट तो कोई आर्टिशिफिशियल चीज यूज नहीं करेंगी।
आज के दौर में हर कोई ही अपनी बढ़ती की उम्र छिपाने के चक्कर में रह जाता है। ऐसे में जया जी से ये बात जरूर ही सबको सीखनी चाहिए कि, आपको अपनी उम्र के हिसाब से चलना चाहिए वहीं इसे स्वीकारना चाहिए। वहीं खूबसूरती चेहरे या बाल नहीं बल्कि दिल से होती है। हालांकि किसी प्रकार की सर्जरी करवाना व्यक्ति की अपनी पसंद है।