जयपुर की महारानी गायत्री देवी को भारत की सबसे सुंदर और फैशनेबल रानी माना जाता है। रानी साहिबा ने ही भारत में शिफॉन साड़ियों का फैशन शुरु किया था, उनके कपड़े तो ज्वेलरी से जुड़े दिलचस्प किस्से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं आज तक हर कोई महारानी साहिबा के स्टाइल तो सादगी का दीवाना है।
सबसे सुंदर क्वीन के साथ साथ महारानी जी को पर्ल क्वीन भी कहा जाता है। महारानी गायत्री देवी आमतौर पर खूबसूरत, सिंपल पर्ल के नेकलेस पहनना ही पसंद किया करती थीं। जो दिखने में सिंपल हो सकते हैं, लेकिन बेहद कीमती होते थे। स्टाइलिश होने के साथ साथ रानी साहिबा बहुत खास व्यक्तित्व की थी।
महारानी गायत्री देवी और उनके मोतियों के हार से जुड़ा एक किस्सा बहुत सुर्खियों में रहता है। जिसमें न्यू यॉर्क में बंदूक की नोक पर उनका हार चोरी हो गया था, लेकिन अदब और सादगी की रानी ने ऐसा जवाब दिया कि, हर कोई सुनता रह गया था।
हार की चोरी के अनुभव रानी साहिबा ने दिलचस्प, रोमांचक और सकारात्मक अंदाज में लिया था। उन्होने मजाकिया ढंग से कहा था कि, "सिर्फ़ एक मोती के हार की कीमत पर मुझे ऐसा शानदार अनुभव और कहाँ मिल सकता था?"
महारानी साहिबा का ये जवाब और सादगी व राजसी अंदाज उनके जवाब से साफ छलकता है। जो दर्शाता है कि गायत्री देवी का स्टाइल या उनकी ज्वेलरी उन्हें खास नहीं बनाती बल्कि उनका व्यक्तित्व उन्हें सबसे अलग और खास बनाता है। और वे एक एलिगेंस की क्वीन थीं और हमेशा रहेंगी।