पापा मेरी जान.. कैसे पिता थे ऋषि कपूर, उनकी और रणबीर कपूर की पेरेटिंग स्टाइल में क्या अंतर है

स्वर्गीय पिता ऋषि कपूर संग रणबीर कपूर तो उनकी बहन का रिश्ता कई बार लाइमलाइट में आया है। ऐसे में पढ़ें ऋषि कपूर तो उनके बेटे रणबीर कपूर दोनों के ही पेरेंटिंग स्टाइल में क्या अंतर है।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 30 2026, 14:13 IST
अनुशासन vs दोस्ताना रिश्ताImage Credit : Instagram01 / 07

अनुशासन vs दोस्ताना रिश्ता

ऋषि कपूर अपने दोनों ही बच्चों रणबीर और रिद्धिमा के लिए बेहतरीन पिता रहे हैं। वहीं रणबीर भी अब बिटिया राहा के लिए बेस्ट पापा बनने की पुरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दोनों का तरीका अलग है, Rishi Kapoor अपने सख्त और अनुशासित स्वभाव के लिए जाने जाते थे, जबकि Ranbir Kapoor अपने बच्चे के साथ दोस्त जैसा रिश्ता बनाने में विश्वास रखते हैं।

एक्सप्रेशन vs रिजर्व नेचरImage Credit : Instagram02 / 07

एक्सप्रेशन vs रिजर्व नेचर

ऋषि कपूर भावनाओं को खुलकर जाहिर करने में कम सहज थे, वहीं रणबीर अपने बच्चे के साथ इमोशनल कनेक्शन को खुलकर दिखाने में यकीन रखते हैं।

पारंपरिक vs मॉडर्न सोचImage Credit : Instagram03 / 07

पारंपरिक vs मॉडर्न सोच

ऋषि कपूर की पेरेंटिंग में पारंपरिक मूल्यों की झलक थी, जबकि रणबीर की सोच ज्यादा मॉडर्न और फ्लेक्सिबल है।

स्ट्रिक्ट गाइडेंस vs फ्रीडमImage Credit : Instagram04 / 07

स्ट्रिक्ट गाइडेंस vs फ्रीडम

ऋषि कपूर बच्चों को कड़े नियमों के साथ गाइड करते थे। जबकि रणबीर नए जमाने की सोच के साथ बच्ची को अपनी पसंद और फैसले लेने की आजादी देने में विश्वास रखते हैं।

जिम्मेदारी का तरीकाImage Credit : Instagram05 / 07

जिम्मेदारी का तरीका

ऋषि कपूर जिम्मेदारी सिखाने के लिए सख्ती अपनाते थे। वहीं रणबीर समझ और बातचीत के जरिए यह सिखाने की कोशिश करते हैं।

समय देने का नजरियाImage Credit : Instagram06 / 07

समय देने का नजरिया

रणबीर ने खुद बताया है कि, उनके और उनके पिता के बीच एक कांच की दीवार सी थी। वहीं शुरुआती दिनों में उन्होने पिता के साथ कम समय बिताया है। लेकिन रणबीर अपने बच्ची के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को प्राथमिकता देते हैं।

दोनों हैं अच्छे पापाImage Credit : Instagram07 / 07

दोनों हैं अच्छे पापा

रणबीर और ऋषि दोनों ही अपनी अपनी जगह पर अच्छे पिता हैं। हालांकि दोनों की सामाजिक स्थिति अलग रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!