अगर आप भी महीने के आखिर में होने वाली इस तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज ही अपनी इन 5 आदतों को बदलें:
सैलरी आते ही सबसे पहले '50-30-20' का नियम अपनाएं। अपनी आय का 50% जरूरतों पर, 30% इच्छाओं पर खर्च करें और 20% सीधे बचत में डालें। जब आप लिखकर खर्च करेंगे, तो फिजूलखर्ची अपने आप रुक जाएगी।
कोई भी गैर-जरूरी चीज खरीदने से पहले '24 घंटे का नियम' अपनाएं। अगर अगले दिन भी आपको लगे कि वह चीज वाकई जरूरी है, तभी उसे खरीदें।
हफ्ते में कई बार बाहर से खाना मंगाना या बाहर खाना महीने के अंत में बड़ा बोझ बन जाता है। साथ ही, उन OTT प्लेटफॉर्म या ऐप्स के सब्सक्रिप्शन भी भारी पड़ते हैं जिनका आप इस्तेमाल ही नहीं करते। ऐसे में बाहर खाने की फ्रीक्वेंसी कम करें और गैर-जरूरी सब्सक्रिप्शंस को तुरंत कैंसल करें।
क्रेडिट कार्ड सुविधा के लिए है, कर्ज के लिए नहीं। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तभी करें जब आप अगले महीने उसका पूरा भुगतान कर सकें। मिनिमम ड्यू भरने की आदत ना पालें।
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि महीने के अंत में जो बचेगा, उसे बचा लेंगे। हकीकत में, अंत में कभी कुछ नहीं बचता। इसलिए बचत को अपना पहला खर्च मानें। सैलरी आते ही बचत की राशि को अलग कर दें, फिर बाकी बचे पैसों में अपना महीना चलाएं।
यदि आप इन 5 आदतों में सुधार करते हैं, तो न केवल महीने के अंत में आपका हाथ भरा रहेगा, बल्कि आप अपने भविष्य के लिए एक बड़ा फंड भी तैयार कर पाएंगे। आज से ही शुरुआत करें!