तीन बच्चों के दादा-नाना बनें अमिताभ बच्चन 82 की उम्र में भी अपनी बॉडी से सबसे होश उड़ा सकते हैं। वहीं 68 के अनिल की मसल्स का भी कोई जवाब नहीं है। दोनों की फिजिक के साथ साथ कपड़ों का कूल, फंकी स्टाइल भी यंगस्टर्स के छक्के छुड़ाता है।
ऋतिक रोशन के पापा राकेश रौशन की बॉडी का भी कोई जवाब नहीं है। रोज जिम जाने से लेकर बेहतरीन वर्कआउट तक में ऋतिक भी पापा को कम टक्कर दे पाते हैंं।
67 के जैकी श्रॉफ के डोले देख बेशक टाइगर भी शर्मा जाते होंगे। दो बच्चों के बाप जैकी की फिजिक वाकई काबिलियत तारीफ है। जवां सितारों को टक्कर देने के लिए उनका कपड़ों का स्टाइल भी काफी है।
फिटनेस और 65 की उम्र में कूल केजुअल फैशन फ्लॉन्ट करने वाले संजय दत्त का भी कोई मुकाबला नहीं है।
69 की उम्र के अनुपम खेर भी एज के हिसाब से काफी मेन्टेन्ड हैं। नियमित योग, एक्सरसाइज के साथ वे अपना व्यक्तित्व भी कूल रखते हैं।