बॉक्स ऑफिस

क्या धुरंधर का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ पाएगी यश की Toxic?

Toxic Vs Dhurandhar: यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन शानदार कमाई की है। अब सवाल है कि क्या फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

Image

धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड? (pic credit-instagram)

Toxic Vs Dhurandhar: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और आज यह बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शक फिल्म से नाखुश भी नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और कमाई के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन करती दिख रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यश की यह फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'उसने तोहफे दिए थे..' महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग डेटिंग की खबरों पर Nora Fatehi ने तोड़ी चुप्पी)

धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड?

सैकनिल्क के मुताबिक, बुधवार को दोपहर 3 बजे तक ‘टॉक्सिक’ ने भारत में 54.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया, जबकि फिल्म की ग्रॉस कमाई 64.72 करोड़ रुपये रही। फिल्म के पहले दिन देशभर में कुल 13,556 शो रखे गए। दिलचस्प बात यह है कि दिन का फाइनल कलेक्शन आने से पहले ही ‘टॉक्सिक’ ने ‘धुरंधर’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने पहले दिन भारत में 28.60 करोड़ रुपये नेट और 33.60 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे। बाद में आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने भारत में 840.20 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ऐसे में अगर ‘टॉक्सिक’ अगले 2-3 हफ्तों तक इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो यह ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि, फिल्म को मिल रहे मिले-जुले रिस्पॉन्स को देखते हुए फिलहाल यह राह आसान नहीं लग रही है।

टॉक्सिक की कहानी आजादी के बाद के गोवा में रहने वाले एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में वफादारी, नैतिकता और अपने जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश को दिखाया गया है। हिंसा और जलन से भरी इस दुनिया में मुख्य किरदार प्यार और मुक्ति की तलाश करता है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article