समधन बबीता कपूर की शादी में पहुंची पटौदी बहू शर्मिला टेगौर का जलवा अलग ही था। साड़ी संग रेट्रो मेकअप कर शर्मिला जी ने वाकई हर किसी का दिल जीत लिया था। उस समय वाकई शर्मिला जी ने नहीं सोचा होगा कि उनकी बहू बबीता की बेटी करीना बनेंगी।
रणधीर और बबीता कपूर की शादी में पति मंसूर अली खान संग शर्मिला जी ने शाही एंट्री मारी थी। उनकी रॉयल साड़ी, ब्लाउज, हेयरस्टाइल तो मेकअप आज तक याद किया जाता है।
शर्मिला जी ने खास काले रंग की शिफॉन जरी गोटा पत्ती वर्क की साड़ी को सिंपल ओपल पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था। नो पिन वाले ड्रेप में शर्मिला जी वाकई महारानी लग रही हैं, साड़ी संग उन्होने गोल गले का सिंपल छोटी बाजू वाला ब्लाउज पहना था। उनका हाई बन हेयरस्टाइल आज तल वायरल रहता है। वहीं लंबे आई लाइनर वाली सुरमई आंखें उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं।
शर्मिला जी के रिसेप्शन में भी खुद करीना के दादा जी राज कपूर ने शिरकत की थी। कपूर और पटौदियों का रिश्ता सालों पुराना है। अपने ग्रैंड रिसेप्शन में शर्मिला जी ने खूबसूरत गुलाबी सिल्वर जरी फूल वर्क वाली टिशू सिल्क लुक वाली साड़ी पहनी थी। गोल गले के ब्लाउज के साथ गोल्ड पर्ल कॉम्बिनेशन वाली ज्वेलरी और हाई बन, विंग्ड आईलाइनर के साथ शर्मिला जी हुस्न परी लगी थीं।
करीना ने अपनी शादी में सास का खूबसूरत शादी वाला जोड़ा पहना था। वहीं उनकी मम्मी और सासू मां ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि, उनके बच्चे आपस में शादी करेंगे।