देश

28 राज्य, 8 केंद्रशासित प्रदेश : BJP के चुनावी अभियान को धार देंगे ये 77 चेहरे, देखें-पूरी लिस्ट

इसमें वरिष्ठ एवं नए चेहरों को जगह दी गई है। सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है।

Image

भारतीय जनता पार्टी।

BJP : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को सभी 28 राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों के लिए अपने प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की। इसमें वरिष्ठ एवं नए चेहरों को जगह दी गई है। सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। 2027 में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होंगे। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है।

सहस्रबुद्धे को बीजेपी की दिल्ली इकाई का प्रभारी

विनय सहस्रबुद्धे को बीजेपी की दिल्ली इकाई का प्रभारी बनाया गया, जामयांग नामग्याल और दर्शना जरदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।विनोद तावड़े बने बीजेपी के यूपी प्रभारी; जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और आनंद सह प्रभारी। बीजेपी ने संजय भाटिया को राजस्थान प्रभारी नियुक्त किया; कविता पाटीदार एवं कुलजीत चहल सह प्रभारी।

गजेंद्र पटेल बने झारखंड के प्रभारी

वहीं, झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी होंगे। साथ ही, कर्नाटक के प्रभारी हरीश द्विवेदी होंगे और सह-प्रभारी के रूप में डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू को जिम्मेदारी मिली है।

लद्धाख में प्रभारी नियुक्त हुए राजकुमार भाटिया

इसके अलावा, केरलम के प्रभारी एम. नागराजा नियुक्त हुए हैं, जबकि सह-प्रभारी एम. वेंकटेशन बने हैं। वहीं, लद्धाख में प्रभारी राजकुमार भाटिया और लक्षद्वीप में प्रभारी जॉर्ज कुरियन को नियुक्त किया गया है। इससे पहले हाल में कांग्रेस ने भी पंजाब का प्रभारी बदला था। यहां भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को जिम्मेदारी दी गई थी।

पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

वहीं, पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राजस्थान में प्रभारी संजय भाटिया और सह-प्रभारी कविता पाटीदार व कुलजीत चहल बने हैं।

बैजयंत जय पांडा बने महाराष्ट्र के प्रभारी

इसके अलावा, महाराष्ट्र में 1 प्रभारी और 3 सह-प्रभारी बनाए गए हैं। महाराष्ट्र में प्रभारी पद की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है। साथ ही, सह-प्रभारी अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे, कमलजीत सहरावत को बनाया गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article