रणवीर सिंह का हाथ थामे दीपिका पादुकोण ने जब एंट्री मारी तो हर किसी की निहागें थम गईं। यहां एक्ट्रेस बला सी खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहीं रणवीर के स्टाइलिश अंदाज ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी है। कपल के साथ उनकी एक साल की बेटी दुआ भी आई थी, लेकिन एक बार फिर दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा नहीं रिवील हुआ।
वहीं, बात करें दीपिका के हसीन लुक की तो एक्ट्रेस ने यहां डिजाइनर जिग्या पटेल के रंग कलेक्शन का लहंगा पहना है, जो अपने आप में सबसे खास और खूबसूरत है। इस लहंगे के दुपट्टे को भी दीपिका ने फ्रंट में स्टाइल किया हुआ है।
वहीं, दीपिका के साथ रणवीर का लुक भी चर्चा का विषय बनता दिख रहा है। यहां एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में अपनी बीवी के साथ ट्विनिंग की है। इसके कुर्ते पर काफी बारीक गोल्डन वर्क है। रणवीर के कान में हमेशा की तरह बालियां हैं और आंखो पर बड़े-बड़े चश्मे लगा रखे हैं।
इधर, दीपिका के लहंगे पर मोर पैटर्न नजर आ रहे हैं। वहीं, बात करें उनकी जलूरी की तो अपने कान से बड़ा तो एक्ट्रेस ने झुकमा पहना है, जिसमें ग्रीन मोती लगे हुए हैं। वहीं, गले में भी गोल्डन चोकर और एक गोल्डन- ग्रीन कलर का नेकलेस पहना है। इसके लिए दीपिका के हाथो में मैचिंग अंगूठी भी है।
दीपिका पादुकोण ने इस पूरे लुक के साथ मेसी बन जुड़ा हेयरस्टाइल कैरी किया है। इस जुड़े पर उन्होंने बड़ा खूबसूरत सा मोगरे का गजरा भी लगाया है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
दीपिका पादुकोण जहां शादी के फंक्शन में इतना सज संवरकर पहुंची तो फैंस को लगा कि बेटी दुआ भी उनके साथ आई होंगी, हालांकि, फैमिली फंक्शन में दुआ आईं तो थीं मगर उनका पब्लिक अपियरेंस नहीं हुआ और फैंस रणवीर की नन्ही लाडली को ढूंढते ही रह गए।
एक फोटो में रणवीर सिंह अपनी बेगम जान का लहंगा ठीक करते दिख रहे हैं । इससे ही पता चलता है कि सिर्फ लुक्स में ही नहीं दिल के मामले में भी दीपिका-रणवीर पावर कपल गोल्स हैं।