Fashion Fight: एक ही थान का कपड़ा फाड़ चार-चार लहंगे सिलवा बैठी ये हसीनाएं, बॉलीवुड में पड़ा ऐसा फैशन का अकाल, नहीं बता पाएंगे अंतर

बॉलीवुड हसीनाओं का फैशन हमेशा ही टॉप पर रहता है, हालांकि बीते सालों बी टाउन हिरोइन्स काफी रिपीटेड लुक्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। लहंगे वाले ये लुक्स उन्हीं में से एक हैं, जो बॉलीवुड ब्यूटीज खूब कॉपी कर रही हैं। देखें इस लहंगे लुक में कौन बेस्ट लगा और किसने किसको कॉपी किया।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Mar 17 2025, 16:57 IST
बॉलीवुड का रिपीटेड फैशनImage Credit : Instagram01 / 05

बॉलीवुड का रिपीटेड फैशन

सफेद और गोल्डन के कॉम्बिनेशन वाला ये टिशू सिल्क लहंगा ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में है। हालांकि सोनम से लेकर मलाइका तक ने बिल्कुल एक जैसा ही लहंगा पहना था। बॉलीवुड का ये रिपीटेड फैशन हालांकि काफी शॉकिंग है, जिनमें से अंतर पहचान पाना काफी मुश्किल है।

शरवरी ने भी पहनाImage Credit : Instagram02 / 05

शरवरी ने भी पहना

मोटे गोल्डन गोटे वाली बॉर्डर का ये टिशू सिल्क वाइट लहंगा शरवरी ने भी पहना था। हालांकि शरवरी के ब्लाउज और दुपट्टे का डिजाइन थोड़ा अलग था, लेकिन लहंगा काफी सेम था।

महीप ने भी किया कॉपीImage Credit : Instagram03 / 05

महीप ने भी किया कॉपी

घेरदार कलियों वाला ये सफेद गोल्डन लहंगा महीप कपूर ने भी कॉपी किया था। बेशक इन लुक्स को देख ऐसा ही लग रहा है, मानों सभी के लहंगे एक ही थान में से कपड़ा फाड़कर बनाए हुए हो। हालांकि महीप की चोली काफी अलग थी।

मलाइका का लहंगा था सेम टू सेमImage Credit : Instagram04 / 05

मलाइका का लहंगा था सेम टू सेम

गोल्डन गोटा बॉर्डर वाला ये टिशू सिल्क सफेद लहंगा मलाइका पर काफी सुंदर लग रहा है। वहीं उसका डीप वी नेक ब्लाउज भी बेहद खूबसूरत है, लेकिन यही सेम पीस सोनम कपूर ने भी पहना था।

सोनम का लहंगाImage Credit : Instagram05 / 05

सोनम का लहंगा

सोनम कपूर ने सेम टू सेम मलाइका अरोड़ा जैसा लहंगा और ब्लाउज पहना था। हालांकि दोनों का दुपट्टा ड्रेप स्टाइल अलग था, लेकिन पूरा का पूरा लुक सेम ही था। पूरा लुक कॉपी करने के बजाय थोड़ा बहुत बदलाव किया जा सकता था, तो लुक और अच्छा लगता। हालांकि आप बताएं कि आपको कौन सबसे अच्छा लगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!