Best Romantic Novels in Hindi: मोहब्बत ऐसा अहसास है जिसे शब्दों में बयां कर पाना शायद ही किसी के लिए आसान हो। इश्क की बंदगी को हिंदुस्तान के कई उपन्यासकारों ने अपनी रचनाओं में इस तरह से उतारा कि उसने हर किसी का दिल जीत लिया। कई रोमांटिक नॉवल्स इतने पॉपुलर हुए कि वह प्यार में डूबे आशिकों के लिए बाइबिल बन गए। आइए डालते हैं हिंदी की चार बेहतरी प्रेम कहानियों पर एक नजर:
जब भी भारतीय प्रेम कहानियों की बात होती है तब सबसे पहला नाम गुनाहों का देवता का आता है। इसे रचा है हिंदी उपन्यासकार धर्मवीर भारती ने। इसमें प्रेम के अव्यक्त और अलौकिक रूप का अन्यतम चित्रण है।
प्रेम के कई रंगों को उकेरती यह किताब रची है शरद चंद्र चट्टोपाध्याय ने। इस प्रेम कहानी को इतना पसंद किया गया कि लगभग हर भाषा में इसका अनुवाद हुआ। आप अपने लिए किसी भी भाषा में इसे खरीद सकते हैं।
इस कड़ी में शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की एक और रचना का नाम शामिल है। इस किताब का नाम है देवदास। इस नॉवेल पर ना जाने कितनी ही फिल्में भी बन चुकी हैं।
प्रेमचंद के लोकप्रिय उपन्यास निर्मला को भी इसी फेहरिस्त में प्रमुखता से रखा जाता है। निर्मला में अनमेल विवाह मार्मिक कहानी को बड़ी खूबी से शब्द दिये गए हैं।