टीवी मसाला

Bigg Boss 20 के लिए कंफर्म हुए Aamir Khan के छोटे भाई, नेशनल TV पर खोलेंगे परिवार के राज!

Bigg Boss 20 Faisal Khan Confirms For Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि वह शो के लिए कंफर्म हो चुके हैं।

Image

Bigg Boss 20 में होगी फैसल खान की एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Faisal Khan Confirms For Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है। 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। 'बिग बॉस' के 20वें सीजन से अभी तक कई नामी सितारों के नाम जुड़ चुके हैं। इस लिस्ट में मैरी कोम से लेकर कुशाल तंवर और शुभांगी अत्रे तक का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 20' के लिए फैंस भी अब दिन गिन रहे हैं। वहीं हाल ही में शो से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 20' में आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान की एंट्री होने वाली है। खबरों की मानें तो 'बिग बॉस 20' में फैसल खान की जगह पक्की हो चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Race 4 से Saif Ali Khan बाहर!! Aamir Khan संग दिखेंगे Sidharth Malhotra और Tiger Shroff

'बिग बॉस 20' से जुड़ा ये अपडेट बीबीतक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिया है। बीबी तक ने शो में फैसल खान (Faisal Khan) की एंट्री को लेकर लिखा, "ब्रेकिंग! आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान "बिग बॉस 20' के लिए कंफर्म हो चुके हैं। फैसल खान 'मदहोश', 'मेला', 'काबू' और 'बॉर्डर हिंदुस्तान का' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'बिग बॉस 16' में साजिद खान की एंट्री के बाद फैसल खान 'बिग बॉस 20' में अगला बॉलीवुड कनेक्शन लेकर आ रहे हैं।" बता दें कि 'बिग बॉस 20' में एंट्री की बात पर अभी तक फैसल खान की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav-Akanksha ने अलग रहने के बावजूद किया साथ होने का दिखावा? 'फेक कपल' पर बोलीं- मुझसे कहा गया... (Exc)

    विवादों में रह चुके हैं फैसल खान

    बता दें कि फैसल खान (Faisal Khan) ने आमिर खान और बाकी परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। फैसल का कहना था कि आमिर खान और उनके परिवार ने उन्हें मुंबई वाले घर में करीब एक साल तक बंधक बनाकर रखा था। फैसल खान ने परिवार पर उन्हें पागल साबित करने का आरोप भी लगाया। हालांकि अब फैसल खान परिवार से माफी मांग चुके हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article