आलिया भट्ट और अनन्या पांडे दोनों ही कई बार एक जैसे कपड़ों में नजर आई हैं। इस रेड ड्रेस वाले लुक में आलिया और अनन्या की ड्रेस एकदम ही सेम लग रही थी। आलिया ने हाल ही में ये वाली रेड नेक स्कार्फ वाली ड्रेस पहनी थी। वहीं अनन्या ने कुछ समय पहले वैसे ही नेकलाइन वाली ड्रेस फ्लॉन्ट की थी।
इस वाले गोल्डन लहंगा लुक में अनन्या ने जिस तरह के बाल बनाएं थे। उनका लुक आलिया की एक हेयरस्टाइल से बहुत ही ज्यादा मैच कर रहा था।
आलिया ने इस वाले लुक में मिडिल पार्टिशन करके बालों को पीछे से पिनअप किया था। ये वाली हेयरस्टाइल दोनों पर ही काफी सूट कर रही थी।
लाल फूल प्रिंट वाला ये गोल गले का कुर्ता आलिया और अनन्या ने अलग अलग अंदाज में स्टाइल किया था। सफेद रंग के इस कुर्ते के साथ उनका हेयरस्टाइल भी सूट किया। लेकिन अगर एक दूसरे का लुक पूरा कॉपी न करके थोड़ा कलरफुल स्टाइलिंग करते तो बेहतर हो सकता था।
आलिया भट्ट का ये वाला क्रिसमस का रेड ड्रेस लुक भी बहुत ही प्यारा था। इसी तरह का लुक हालांकि पहले अनन्या फ्लॉन्ट कर चुकी हैं।
इस ड्रेस का रंग तो स्लीव्स से लेकर नेकलाइन तक बहुत कुछ एकदम ही सेम था।
आलिया और अनन्या दोनों ही बो वाली हेयरस्टाइल्स में सबसे ज्यादा कमाल लगती हैं। आलिया इन दिनों बेशक ही अपने बो फेज में चल रही हैं। लेकिन उससे पहले ही अनन्या ने नेट की बो वाला लुक फ्लॉन्ट कर डाला था।