गर्मियों में पेस्टल रंग के कपड़े काफी ट्रेंडी होते हैं, ऐसे में आलिया से लेकर दीपिका तक के ये लेटेस्ट लुक्स काफी वायरल हो रहे हैं। वेव्स समिट के लिए दोनों ने सॉफ्ट कलर के तो बहुत ही डिजाइनर लुक वाले कपड़े पहने थे, जिनके लुक्स रिक्रिएट करना तो बनता ही है।
पटौदी प्रिंसेस सारा अली खान का ये सफेद शॉर्ट कुर्ता और पटियाला सलवार वाला लुक काफी ट्रेंडी है। टिशू ऑर्गेंजा बेस पर बना ये कुर्ता गर्मियों में पहनने के लिए सबसे बेस्ट है। इसका लुक बिंदी और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ और कमाल लग रहा है।
कियारा आडवाणी के ये समर स्पेशल लुक्स का भी कोई जवाब नहीं है। शॉर्ट कुर्ती के साथ डिजाइनर पैंट्स का लुक सबसे कमाल लग रहा है। इस तरह के सूट-सलवार की स्टाइल तो पेस्टल ब्लू, मिंट ग्रीन कलर इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंडी है।
पेस्टल पीच शेड की पैठणी सिल्क साड़ी फ्लोरल डिजाइन और उसके साथ वाला डिजाइनर डीप वी नेक ब्लाउज गर्मियों के हिसाब से गजब ही है। आलिया ने इसे सिंपल न्यूड मेकअप और मिनीमल ज्वेलरी के साथ फ्लॉन्ट किया था। हालांकि इसका ड्रेप और अच्छा हो सकता था। लेकिन समर्स के हिसाब से ये रंग अच्छा है।
गोल गले की फुल स्लीव्स वाली कुर्ती और पटियाला सलवार का लुक काफी ट्रेंडी है। कटवर्क फ्लोरल दुपट्टे के साथ ये पेस्टल बेज कलर काफी यूनिक लग रहा है। पोटली के साथ दीपिका का लुक सारा के लुक से हालांकि काफी मैच कर रहा है।