फिल्म डायरेक्टर आशुतोष गौवारिकर के बेटे की शादी के लिए अभिषेक और ऐश्वर्या भी पहुंचे थे। हालांकि दोनों ही काफी गुपचुप अंदाज में शादी में शरीक हुए, लेकिन वायरल फोटोज में साथ हंसते मुस्कुराते अभि-ऐश कमाल लग रहे थे। देसी अंदाज में ऐश्वर्या को देख फैंस का दिल खुश हो गया।
अभिषेक और ऐश्वर्या ने खूब खिलखिलाकर शादी वाले परिवार के साथ पोज दिए थे। शेरवानी में अभिषेक तो सफेद रंग के लॉन्ग गाउन सूट दुपट्टे में ऐश्वर्या बेहद प्यारी लग रही थीं।
इस्कॉन गुरु हरिनाम दास द्वारा शेयर की गई फोटोज में ऐश्वर्या सफेद रंग के फ्लोर लेंथ गाउन सूट में प्यारी लग रही हैं। सफेद सूट पर खास गोल्डन जरी एम्ब्रॉयडरी की थी, रॉयल देसी गर्ल लुक में ऐश्वर्या हमेशा कमाल लगती हैं।
ऐश्वर्या ने वाइट ट्रेडिशनल्स में पति अभिषेक संग भी ट्विनिंग की थी। दोनों साथ साथ काफी जम ठम रहे थे। बेशक ही वाइट में दोनों ही बच्चन बेटा बहू काफी रॉयल क्लासी लगते हैं। शादी की थीम से मैच कपल का लुक महफिल की शान रहा।
सूट के साथ ऐश्वर्या ने मैचिंग पोटली पर्स भी कैरी किया था। वहीं गले में उन्होने हरे गोल्डन कुंदन का चोकर हार भी पहना था। वहीं चटक लाल लिपस्टिक में ऐश का मुखड़ा खूब चमक रहा था। हालांकि मिडिल पार्टिशन बालों वाला हेयरस्टाइल बदला जा सकता था।