IIFA अवॉर्ड्स के लिए अबू धाबी पहुंची आराध्या और ऐश्वर्या की एयरपोर्ट वाली फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटोज में ऐश्वर्या का ब्लैक जैकेट तो आराध्या का ब्लू हूडी और काली पैंट वाला लुक भी बहुत स्टाइलिश लग रहा है।
आराध्या का ये क्यूट लुक काफी वायरल हो रहा है, फोटोज में एक बार फिर फैंस का ध्यान अभिषेक की बेटी के लहराते बालों पर अटक गया है।
आराध्या के बाल बहुत सुर्खियों में रहते हैं, 13 साल की आराध्या ने लंबे समय तक बैंग्स वाली हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट करने के बाद अब अपना लुक बदला है। बेशक उनपर शॉर्ट हेयर सूट करते हैं।
आराध्या का ये खास हेयरबैंड वाला हेयरस्टाइल भी काफी ट्रेंडी और कूल कम्फर्टेबल है।
हल्का सा साइड पार्टिशन और उसके साथ हेयर बैंड और सॉफ्ट कर्ल्स लुक में आराध्या बहुत ही ज्यादा गजब लगी। आराध्या इस लुक में एकदम मां जैसी लग रही हैं।