आपको कई बार शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द का अनुभव होता होगा। जिसका आपको कोई स्पष्ट कारण भी समझ नहीं आता है। ऐसे ही अलग-अलग हिस्सों में होने वाले दर्द के बारे में बताएंगे जो आपको हार्ट ब्लॉकेज का संकेत करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
यदि आपको अचानक सीने में काफी तेज दर्द महसूस होने लगा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि ये हार्ट में आई ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है।
यदि आपको रात में सोते समय पैरों में ऐंठन की समस्या है, तो सावधान रहें। ये हाई कोलेस्ट्रॉल का एक बड़ा लक्षण है। ये ऐंठन आपको चलते समय भी महसूस हो सकती है।
गर्दन और कंधे में दर्द होना आपको हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत करता है। इसलिए आप इसे साधारण समझकर इग्नोर नहीं कर सकते हैं।
हार्ट की ब्लॉकेज को कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करें। आप गुड़ कोलेस्ट्रॉल और हाई फाइबर फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
हार्ट में ब्लॉकेज होने पर आपको डेली एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। रोजाना कार्डियो, रनिंग और वेट ट्रेनिंग करने से आपकी हार्ट ब्लॉकेज तेजी से खुल जाती है।