स्किन कैंसर के शिकार हुए John Cena, जानें क्या होता है त्वचा से जुड़ा ये गंभीर रोग और कैसे करें बचाव

What is Skin Cancer and Prevention Tips: फिटनेस की बात आते ही कुछ चुनिंदा लोगों में शामिल जॉन सीना को भला कौन नहीं जानता है। लेकिन सामने आई जॉन सीना की स्किन कैंसर की खबर ने सभी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं क्या और कैसे होता है स्किन कैंसर और कैसे करें बचाव?

Authored by: गुलशन कुमारUpdated May 3 2025, 07:25 IST
जॉन सीना को हुआ स्किन कैंसर01 / 05

जॉन सीना को हुआ स्किन कैंसर

WWE स्पोर्ट्स के जाने-माने रेसलर और हॉलीवुड अभिनेता जॉन सीना को भला कौन नहीं जानता है। लेकिन फिटनेस की मिसाल समझने जाने वाले जॉन सीना को हाल ही में स्किन कैंसर डिटेक्ट हुआ है। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

क्या होता है स्किन कैंसर?02 / 05

क्या होता है स्किन कैंसर?

स्किन कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो हमारी त्वचा की कोशिकाओं में पैदा होता है। आमतौर पर स्किन कैंसर उस कंडीशन को कहा जाता है जब त्वचा की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बना लेती हैं। स्किन कैंसर के कई प्रकार हो सकते हैं। जिनमें बेसल सेल कार्सिनोमा, स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा, और मेलेनोमा शामिल मुख्य रूप से हैं।

अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाव03 / 05

अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाव

लगातार धूप के संपर्क में बिना किसी सुरक्षा के रहना आपकी स्किन की सेहत को खराब कर सकता है। सूरज की खतरनाक अल्ट्रावायलेट किरणें आपकी स्किन को गहराई में जाकर नुकसान पहुंचाती है। जिससे कैंसर जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है।

सबक लेना है जरूरी04 / 05

सबक लेना है जरूरी

जॉन सीना जैसी फिटनेस होने के बाद भी स्किन कैंसर होना हमें काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर देता है। इसलिए यदि आप बाहर से काफी फिट दिखते हैं, तो जरूरी नहीं कि आप अंदर भी उतने ही फिट होंगे। इसलिए इस मामले से सभी को सीख लेना जरूरी है।

स्किन की सुरक्षा है जरूरी?05 / 05

स्किन की सुरक्षा है जरूरी?

घर से बाहर निकलते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि धूप में आने पर आपकी स्किन पूरी तरह कवर हो। ऑफिस जाना हो या घर के काम से बाहर निकलना हो दोनों ही कंडीशन में स्किन का बचाव करना जरूरी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!