किडनी स्टोन एक बेहद तकलीफदेह समस्या होती है, क्योंकि इससे पीड़ित व्यक्ति को काफी दर्द का अनुभव होता है। आज तेजी से बदलता खानपान और लाइफस्टाइल ये दोनों मिलकर किडनी स्टोन के लिए जिम्मेदार बन रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो आपकी किडनी में स्टोन के लिए जिम्मेदार होते हैं।
किडनी स्टोन बनने के पीछे शरीर में मौजूद मिनरल्स जिम्मेदार होते हैं। जिन्हें किडनी द्वारा फिल्टर करके शरीर से बाहर निकलाना होता है। जब किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है, तो ये मिनरल्स स्टोन की फॉर्मशन कर लेते हैं।
पालक और चुकंदर जैसे फूड्स में ऑक्सलेट की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है, जो किडनी स्टोन के लिए जिम्मेदार होती है। यदि आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो आपको पालक, चुकंदर जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए।
ऐसे फूड्स जिनमें प्रोटीन की बहुत ज्यादा मात्रा पाई जाती है, वह भी किडनी में स्टोन के लिए जिम्मेदार होते हैं। प्रोटीन की ज्यादा मात्रा शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ाती है, जो किडनी स्टोन का एक बड़ा कारण है। इसलिए आपको रेड मीट और नॉनवेज फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
सॉफ्ट ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, जो आपकी किडनी को खराब करने के लिए जिम्मेदार होती है। किडनी स्टोन से बचने के लिए आपको कैफीन और शुगर ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए।