अक्सर माता-पिता ये सोचकर चिंता करते हैं कि अगर वे खुद छोटे हैं, तो उनका बच्चा भी छोटा ही रहेगा। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। वेलनेस कोच ल्यूक कुटिन्हो के मुताबिक, बच्चों की लंबाई सिर्फ जीन्स से नहीं बल्कि लाइफस्टाइल, खानपान और नींद जैसी चीजों से भी जुड़ी होती है। थोड़ी सी समझदारी और सही रूटीन अपनाकर बच्चे की हाइट में बेहतरीन ग्रोथ लाई जा सकती है।
बच्चे की लंबाई करीब 60-70% तक उसके माता-पिता के जीन्स पर निर्भर करती है, लेकिन बाकी 30-40% हिस्से में लाइफस्टाइल, डाइट, स्लीप और फिजिकल एक्टिविटी की भूमिका होती है। यानी अगर बच्चा सही खानपान करे, समय पर सोए और एक्टिव रहे, तो उसकी हाइट में अच्छा खासा फर्क आ सकता है, भले ही माता-पिता छोटे कद के हों।
बच्चों का ज्यादा देर तक बैठे रहना उनकी ग्रोथ को रोक देता है। उन्हें रोजाना बाहर खेलने, साइकिल चलाने, स्विमिंग या योग जैसी एक्टिविटीज करने के लिए प्रेरित करें। खासतौर पर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, स्किपिंग और बास्केटबॉल जैसी गेम्स शरीर को लंबा और लचीला बनाती हैं, जिससे नैचुरली हाइट बढ़ती है।
कई माता-पिता ये नहीं जानते कि बच्चों की ग्रोथ का सबसे बड़ा काम नींद के दौरान होता है। रात में जब बच्चा गहरी नींद में होता है, तब उसका ग्रोथ हार्मोन एक्टिव होता है। इसलिए ल्यूक सलाह देते हैं कि बच्चों को रोज कम से कम 8-10 घंटे की पूरी नींद लेनी चाहिए। देर रात तक टीवी या मोबाइल देखने की आदत हाइट पर बुरा असर डाल सकती है।
बच्चों का तनाव और ज्यादा स्क्रीन टाइम दोनों ही उनकी फिजिकल डेवलपमेंट को प्रभावित करते हैं। ज्यादा तनाव या मोबाइल पर गेम खेलने से नींद और एक्टिविटी दोनों कम हो जाती हैं। बच्चों के लिए पॉजिटिव माहौल बनाना, उन्हें आउटडोर खेलने देना और बातचीत के जरिए स्ट्रेस कम करना भी हाइट ग्रोथ के लिए जरूरी है।
हाइट बढ़ाने के लिए कोई जादू नहीं, बल्कि एक हेल्दी रूटीन जरूरी है। सही समय पर सोना, पौष्टिक खाना, एक्टिव रहना और खुश रहना - यही वो चार मंत्र हैं जो किसी भी बच्चे की लंबाई को नेचुरली और हेल्दी तरीके से बढ़ा सकते
तो अगर पापा-मम्मी दोनों ही छोटे कद के हैं, तो निराश होने की ज़रूरत नहीं। बस बच्चों को सही डाइट, नींद और एक्टिविटी का बैलेंस्ड रूटीन दें। थोड़े समय में ही आप उनके आत्मविश्वास और हाइट दोनों में शानदार बदलाव देखेंगे।