ब्लड कैंसर की शुरुआत होने पर शरीर में दिखते हैं ये 4 लक्षण, समय रहते कर ली पहचान तो बच जाएगी जान

दुनिया भर में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें यदि समय रहते इलाज न मिल पाए तो व्यक्ति की जान तक चली जाती है। ऐसे ही एक कैंसर के गंभीर प्रकार ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Jan 28 2025, 06:46 IST
कैंसर का खतराImage Credit : IStock01 / 06

कैंसर का खतरा

दुनिया भर में कैंसर एक बड़ा खतरा सामने आ रहा है। वहीं बात करें पिछले एक दशक की तो इसमें कैंसर एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। अलग-अलग कैंसर हमारे शरीर के अलग-अलग भागों को प्रभावित करता है। लेकिन आज हम आपको ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पहचान शुरुआत में हो जाए तो खतरे को कम किया जा सकता है।

बार-बार इंफेक्शनImage Credit : IStock02 / 06

बार-बार इंफेक्शन

यदि आपको बार-बार इंफेक्शन की समस्या हो रही है, तो इसका साफ मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो रही है। ऐसा ब्लड कैंसर में हो सकता है, क्योंकि ये कैंसर आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है।

चोट लगने पर ब्लीडिंग न रुकनाImage Credit : IStock03 / 06

चोट लगने पर ब्लीडिंग न रुकना

ब्लड कैंसर के मरीजों को यदि एक बार चोट लग जाए तो उनका ब्लड नहीं रुकता है, क्योंकि उनकी प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं, जिनका काम ब्लड का क्लॉट बनाना होता है।

हड्डियों में दर्दImage Credit : IStock04 / 06

हड्डियों में दर्द

यदि आपकी हड्डियों में बहुत ज्यादा दर्द रहने लगा है, तो ये आपको ब्लड कैंसर का शुरूआती लक्षण हो सकता है। क्योंकि ब्लड कैंसर आपके बोन मैरो के अंदर की पनपता है।

एनीमियाImage Credit : IStock05 / 06

एनीमिया

एनीमिया यानी खून की कमी यदि आपको अक्सर होती है, तो आपको ब्लड कैंसर का खतरा हो सकता है। इसकी वजह से आपको त्वचा का पीलापन और बेहद कमजोरी महसूस हो सकती है।

डिस्क्लेमरImage Credit : IStock06 / 06

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, इसे एक्सपर्ट की सलाह नहीं माना जा सकता है। हेल्थ संबंधी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आपको एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!