कैल्शियम हमारी बोन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। जिसकी कमी हड्डियों को कमजोर करने लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 40 साल की उम्र के बाद शरीर में कैल्शियम काफी तेजी से कम होता है। जिसे पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए।
तिल विशेषकर काले तिल, कैल्शियम का भरपूर स्रोत हैं। 30 ग्राम काले तिल से आपको लगभग 300 मिलीग्राम कैल्शियम मिल जाता है। तिल का सेवन आप सलाद, स्मूदी और हलवे आदि में मिलाकर कर सकते हैं।
रागी (फिंगर मिलेट) कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है। 100 ग्राम रागी का सेवन करने से आपको 300 मिलीग्राम तक कैल्शियम मिल जाता है। रागी में कैल्शियम के अलावा आयरन और पोटेशियम से भी भरपूर होता है। जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
चिया बीज कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। चिया सीड्स का का सेवन आपकी कैल्शियम की कमी को दूर कर सकता है। चिया सीड्स को आप सलाद, स्मूदी और दही आदि में मिलाकर खा सकते हैं।
दूध और दूध से बने प्रोडक्ट जैसे दही, छाछ, पनीर, घी, मक्खन आदि में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये आपके शरीर में हुई कैल्शियम की कमी को तेजी से पूरी कर देते हैं।
अखरोट, बादाम, सूखे अंजीर, और मखाने जैसे ड्राई फ्रूट्स में कैल्शियम भरपूर होता है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं। जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आप रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।