Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान अपनी बेटी मायरा को इंसाफ़ दिल चुके हैं। ऋषभ और दिशा का असली चेहरा सामने आ चुका है और इसी वजह से पूरा परिवार दिशा को खूब सुनाता है। इस मौके पर घरवाले अभिरा और अरमान से माफी भी मांगते हैं लेकिन दोनों किसी की नहीं सुनते और घर आ जाते हैं और अब लेटेस्ट एपिसोड में अरमान बड़ा फैसला लेगा। इतना ही नहीं, माधव और विद्या भी वापस आ जाएंगे। इसके बाद शो में फिर से ड्रामा होगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होने वाला है।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान और अभिरा अपनी बेटियों के साथ खूब पार्टी करेंगे। दोनों को टेंशन होगी कि कल क्या होगा, लेकिन दोनों ये बात जुबान पर नहीं आने देंगे। इस मौके पर सब खूब मस्ती करेंगे और फिर दोनों कमरे में बातें करेंगे। यहां पर अरमान अभिरा से छुपकर दवा नहीं लेगा। अभिरा को भनक नहीं लगेगी।
कमरे में अरमान और अभिरा थोड़ी देर बात करेंगे। इसके बाद अरमान सो जाएगा और अभिरा अगले दिन की तैयारी की सोचेगी। इस मौके पर अभिरा मंदिर में भगवान के आगे अरमान के लिए गिड़गिड़ाएगी। वो अरमान को सलामती की दुआ करेगी।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा अगले दिन की तैयारी में लग जाएगी और अरमान अपनी अभिरा की स्पेशल जगह पर जाएगा। यहां पर मायरा और मुक्ति अपने पापा के लिए एक लेटर रखेगी, जिसे पढ़कर अरमान इमोशनल हो जाएगा।
अरमान फैसला लेता है कि वो सर्जरी नहीं करवाएगा। इस मौके पर वो अपना सामान पैक करके आधी रात को निकल जाता है। वो जाने से पहले अपना वीडियो रिकॉर्ड करके छोड़कर जाता है। अभिरा को अगली सुबह तक अरमान के जाने की बात पता नहीं चलती।
विद्या को अभिरा काफी याद करती है और विद्या अभिरा के घर पहुंच जाती है। आते ही विद्या अपनी बहू के पैरों में गिर जाती है। वो अभिरा से बार बार माफी मांगती है। माधव भी आ जाता है और माधव भी अभिरा से माफी मंगता है।
माधव और विद्या के बाद अभिरा के पास कावेरी पोद्दार भी आ जाती है और अभिरा से माफी मांगती है। इस दौरान विद्या अपनी सास कावेरी को खूब सुनाती है। दूसरी तरफ अभिरा को टेंशन होती है कि उसे हॉस्पिटल अरमान को लेकर जाना है।
इतने ड्रामे के बीच अभिरा बोलती है और सबको शांत करवाती है। अभिरा सबको अरमान के ट्यूमर के बारे में बताने ही वाली होती है कि मायरा और मुक्ति के हाथ अरमान का वीडियो लगता है जिसे देखकर वो चीख पड़ती हैं। इसके बाद अभिरा की टेंशन बढ़ेगी।