Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कावेरी पोद्दार का जन्मदिन चल रहा है, जिसमें हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। पार्टी कव्वाली थीम पर होती है और बहुत ही अच्छी होती है लेकिन यहां पर भी कृष की वजह से सब कुछ बर्बाद हो जाता है। पार्टी में कृष एक बार फिर से दिशा की बेइज्जती करता है और इस बार आर्यन बर्दाश्त नहीं कर पाता और वह अपनी पत्नी के लिए बड़े भाई पर हाथ उठा देता है। इस वजह से शो में ड्रामा हुआ, लेकिन ये ड्रामा यहां शांत नहीं होगा। आने वाले एपिसोड में अभिरा और अरमान के बीच पंगा होगा। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
शो में दिखाया जाएगा कि कृष आर्यन पर हाथ उठाएगा और इस वजह से संजय अपने बेटे के लिए लड़ने आएगा। तब आर्यन फूफा सा को भी सुनाएगा। आर्यन बताएगा कि कैसे कृष ने सबकी नाक में दम कर रखा है और उसने दिशा की भी बेइज्जती की।
इस मौके पर सबकी नजरें अभिरा पर होगी और अभिरा शॉकिंग फैसला सुनाएगी। अभिरा कृष को गलत बताते हुए कहेगी कि आर्यन भी सही नहीं है। कृष ने बकवास की लेकिन आर्यन ने सीधा हाथ उठा दिया। अभिरा आर्यन को कृष से माफी मांगने के लिए कहेगी।
अभिरा और अरमान दोनों ही कृष और आर्यन के झगडे़ पर अलग अलग राय होगी और इसी वजह से दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा होगा। अभिरा साफ कहेगी कि वह अपनी बेटियों के वॉयलेंस नहीं सिखाएगी। हालांकि, इस वजह से मुक्ति और मायरा के बीच भी बहसबाजी होगी।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि आर्यन के खिलाफ संजय कावेरी पोद्दार के कान भरेगा। तब कावेरी पोद्दार कृष से आर्यन को माफी मांगने के लिए कहेगी। इस मौके पर अरमान आर्यन का सपोर्ट करेगा। अरमान अपने भाई को कृष को माफी मांगने ही नहीं देगा। इस मौके पर घर का हर शख्स अपनी राय रखेगा।
इस मौके पर सबकी नजरें अभिरा पर होगी और अभिरा शॉकिंग फैसला सुनाएगी। अभिरा कृष को गलत बताते हुए कहेगी कि आर्यन भी सही नहीं है। कृष ने बकवास की लेकिन आर्यन ने सीधा हाथ उठा दिया। अभिरा आर्यन को कृष से माफी मांगने के लिए कहेगी।
कृष सबके सामने माफी मांगने से मना कर देगा। तब दमयंती जी का गुस्सा फूटेगा। वह कावेरी पोद्दार को खूब सुनाएगी। इस मौके पर वह अपनी भतीजी दिशा को घर वापिस लेकर जाने का फैसला ले लेगी। अभिरा उन्हें रोकने की कोशिश करेगी, लेकिन वह बिल्कुल भी नहीं रुकेगी।
अब शो में नया ड्रामा होगा। अभिरा और अरमान का रात 11 बजे आलर्म बजेगा। दोनों को डेट पर उसी विंटेज कार में जाना था और अभिरा गोल्ड कॉफी लेकर अरमान का इंतजार भी करेगी, लेकिन अरमान नहीं आएगा। अभिरा इंतजार करती रह जाएगी।