फैंस जिस हिट फिल्म के पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार करते हैं उसका फ्लॉप होना तय है। बड़ी उम्मीदों के साथ लोग किसी हिट फिल्म के सीक्ववल पर नजर टीकाकर रखते हैं । हालांकि आखिर में उन्हें धोखा ही मिलता है। ऐसा हर किसी फिल्म के साथ तो नहीं होता लेकिन लगभग हर फिल्म के पार्ट 2 का यही हाल है। कई बार तो इसे देखकर लोग ये तक भी बोल देते हैं कि पार्ट 2 बनाने की क्या जरूरत थी। आइए बताते हैं उन फिल्मों के नाम
अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को देखकर फैंस का भेजा फ्राई हो गया था। फिल्म का पार्ट 1 जिस तरह से बेस्ट था इसका पार्ट 2 फैंस को उतना ही खराब लगा।
2020 में आई कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आज कल 2 फ्लॉप साबित हुई थी। जबकि इसका पार्ट 1 हिट था और फैंस को काफी पसंद आया था। लेकिन पार्ट 2 तो केवल 56 करोड़ ही कमा पाया।
साउथ सिनेमा की हिट मूवी चंद्रमुखी का पार्ट 2 बुरी तरह से फ्लॉप हुआ था। फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में थी। पुरी मेहनत के बाद भी दर्शकों को ये मूवी पसंद नहीं आई। चंद्रमुखी 2 ने केवल 40 करोड़ की कमाई की थी।
रेस मूवी फैंस के लिए कल्ट क्लासिक है। इसके डायलॉग से लेकर इसके गानों तक हर चीज लोगों के दिलों में बसी हुई है। हालांकि इसका पार्ट 2 बुरी तरह से फ्लॉप हुआ था। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे और ये मूवी बुरी तरह से ट्रोल हुई थी।
बागी फिल्म के पहले दो पार्ट तो बेहतर थे। लेकिन तीसरे तक आते-आते फिल्म की कहानी बोरिंग हो गई थी। बागी 3 में किसी को दिलचस्पी नजर नहीं आई। फिल्म में जबरदस्त एक्शन-ड्रामा दिखाया गया, लेकिन ये फैंस के दिल पर राज करने में पीछे छूट गई।
हाउसफुल 1 के मुकाबले अक्षय कुमार-रितेश देशमुख की हाउसफुल 2 फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में नए स्टार्स की एंट्री हुई थी। लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थी। फिल्म पर मेकर्स ने करोड़ों भी लगाए हैं, लेकिन जैसे ही इसके रिव्यू सामने आए उसे सुनकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई। यह फिल्म फैंस को झोलाछाप लग रही है।