Stars Spotted Today: बॉलीवुड और साउथ के जाने-माने स्टार आज यानी 23 मई को पैप्स के कैमरे में कैद हुए। इन स्टार्स की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। राम चरण का कूल लुक देखने के बाद बस लोग देखते रह गए। पूजा हेगड़े का नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तो वहीं सुनील शेट्टी का अंदाज भी खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन से सितारे स्पॉट हुए जिनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
एक्ट्रेस आयशा खान आज ब्लैक ड्रेस पहने नजर आईं। आयशा खान का ये सिंपल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
एक्टर वरुण धवन के पिता डेविड धवन आज फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट के दौरान इमोशनल नजर आए। डेविड धवन की इस तस्वीर ने फैंस को भी उदास कर दिया।
एक्टर सुनील शेट्टी आज अपने नए लुक में नजर आए। सुनील शेट्टी अपने इस लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। सुनील शेट्टी का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है।
एक्टर राम चरण आज अपने कूल लुक में नजर आए। राम चरण की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज धांसू लुक में नजर आईं। पूजा हेगड़े अपने इस लुक में बेहद हसीन लगीं। पूजा हेगड़े के इस लुक पर फैंस फिदा हो गए।
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज नए अंदाज में नजर आईं। इस दौरान मृणाल ठाकुर के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिली। मृणाल ठाकुर की स्माइल लोगों का दिल लूट रही है।