​जंग के डर को 100 प्रतिशत कम कर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में, देशवासियों की रगो में दौड़ेगा बदले की आग का जुनून​

​भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के ने हर किसी को परेशानी में डाल दिया है । भारतीय सेना दुश्मनों की गोलियों को सामना कर रही है। जंग को देखकर हर भारतीय के दिल में गुस्से की आग उबल रही है। ऐसे में अगर आप भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर बनी ये हिट फिल्में देखेंगे तो आपके खून में गुस्सा जाग उठेगा ।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated May 9 2025, 13:34 IST
लाइफ में जरूर देखनी चाहिए देशभक्ति की ये फिल्में Image Credit : IMDB01 / 08

लाइफ में जरूर देखनी चाहिए देशभक्ति की ये फिल्में

देश में चल रहे भारत-पाकिस्तान के युद्ध के महौल के बीच हम आपको बॉलीवुड में बनी उन फिल्मों से रूबरु कराने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपके अंदर देशभक्ति का जुनून जाग उठेगा। इन फिल्मों में भारत-पाकिस्तान के युद्ध को करीबी से दिखाया गया है। जिसे देखकर आपको पता चलेगा कि इंडिया के सिपाही कितने काबिल हैं।

बॉर्डर Image Credit : IMDB02 / 08

बॉर्डर

भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर बनी ये फिल्म अबतक की सबसे बेस्ट मूवी मानी जाति है। जिस तरह से इंडिया की सेना पकिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब देती है। यह देखकर आपके अंदर भी देशभक्ति के लिए जुनून जाग जाएगा।

उरी -द सर्जिकल स्ट्राइक Image Credit : IMDB03 / 08

उरी -द सर्जिकल स्ट्राइक

विक्की कौशल-यामि गौतम स्टार मूवी उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक इंडिया-पाकिस्तान के बीच हुए हमले की सत्य घटना पर बनी हुई है। निर्माता आदित्य धर ने हमले को पर्दे पर उतारने के लिए बहुत मेहनत की है। फिल्म के एक-एक डायलॉग में देशभक्ति के लिए जुनून भरा है।

loc कारगिल Image Credit : IMDB04 / 08

loc कारगिल

1999 कारगिल युद्ध पर बनी ये फिल्म आपको सत्य घटनाओं पर होने वाले हादसों को दिखाती है। अजय देवगन, संजय दत्त, सैफ अली स्टार मूवी जबरदस्त देशभक्ति से भरी हुई है। 255 मिनट की येफिल्म बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है।

शेरशाह Image Credit : IMDB05 / 08

शेरशाह

जबाज सिपाही विक्रम बत्रा की कहानी को दिखाती इस फिल्म में देशभक्ति का जुनून कूट-कूटकर भरा है। यह फिल्म तो आपको लाइफ में जरूर देखनी चाहिए।

सैम बहादुर Image Credit : IMDB06 / 08

सैम बहादुर

हाल ही में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ,फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जिनकी हिम्मत से बांग्लादेश बना था। यह फिल्म आप जी 5 पर देख सकते हैं।

लक्ष्य Image Credit : IMDB07 / 08

लक्ष्य

ऋतिक रोशन स्टार मूवी लक्ष्य में जबाज सैनिक की हिम्मत को दिखाया गया है। को कारगिल युद्ध में अपना योगदान देता है। फिल्म आपको ओटीटी पर देखने को मिल जाएगी।

भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया Image Credit : IMDB08 / 08

भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक पर केंद्रित है, जो 300 स्थानीय महिलाओं की मदद से भारतीय सेना की सहायता के लिए भुज में बमबारी से क्षतिग्रस्त हवाई पट्टी का पुनर्निर्माण करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!