कार्तिक आर्यन की 6 फिल्में मेकर्स को कर गईं मालामाल, अब 'THMTMTTM' के निर्माता जोड़ रहे हैं भगवान के हाथ

Kartik Aaryan's Highest Grossing Films: 'भूल भुलैया 3' कार्तिक आर्यन के करियर की अब अक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर पाएगी या नहीं? आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 26 2025, 09:58 IST
इन फिल्मों ने चमकाई कार्तिक आर्यन की किस्मत...Image Credit : IMDb01 / 08

इन फिल्मों ने चमकाई कार्तिक आर्यन की किस्मत...

Kartik Aaryan's Highest Grossing Films: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर कार्तिक आर्यन फैन्स के बीच अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। 25 दिसंबर के दिन कार्तिक आर्यन की रोमांटिक मूवी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज हुई है, जिसमें अनन्या पांडे भी लीड रोल में हैं। कई लोगों को लग रहा है कि कार्तिक आर्यन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। वहीं कईयों को ऐसा भी लगता है कि 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' आने वाले दिनों में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'भूल भुलैया 3' के लाइफटाइम बिजनेस को मात नहीं दे पाएगी। तो चलिए अब कार्तिक आर्यन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...

भूल भुलैया 3Image Credit : IMDb02 / 08

भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन और त्रिप्ती डिमरी की हॉरर कॉमेडी मूवी ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 283.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

भूल भुलैया 2Image Credit : IMDb03 / 08

भूल भुलैया 2

'भूल भुलैया 2' में अक्षय कुमार को रिप्लेस कार्तिक आर्यन ने किया और लोगों ने उनकी एक्टिंग को पसंद भी किया। यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 185.92 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।

सोनू के टीटू की स्वीटीImage Credit : IMDb04 / 08

सोनू के टीटू की स्वीटी

कार्तिक आर्यन और सनी सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 108.95 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही थी ।

लुका छिपीImage Credit : IMDb05 / 08

लुका छिपी

कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की जोड़ी फिल्म 'लुका छिपी' में खूब पसंद की गई थी। इस मूवी ने भारत में 94.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पति पत्नी और वोImage Credit : IMDb06 / 08

पति पत्नी और वो

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' की कमाई भारत में 86.89 करोड़ रुपये रही थी। यह फिल्म लोगों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी।

सत्यप्रेम की कथाImage Credit : IMDb07 / 08

सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी नजर आई थीं। इस मूवी ने इंडिया में 77.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरीImage Credit : IMDb08 / 08

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन स्टारर 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज हो गई है। अब देखना यह है कि कार्तिक आर्यन की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' को मात दे पाती है या नहीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!