Top 10 TV News: टीवी जगत से आज यानी 9 मई को ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। एक्ट्रेस हुनर अली की जिंदगी में उधल पुथल मची हुई है। हुनर अपने पति मयंक गांधी से अलग हैं और अब उनके तलाक पर कोर्ट का फैसला आ गया है। दूसरी तरफ संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी माता-पिता बन गए हैं और दोनों को ही अस्पताल में बड़ा डर सता रहा है, जिसका खुलासा संभावना ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है। इसके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? टॉप 10 में बताते हैं।
एल्विश यादव ने विवियन डीसेना को पिता बनने की बधाई दी है। लाफ्टर शेफ्स 3 में विवियन वापसी करने वाले हैं और यहां पर एल्विश उन्हें कहेंगे कि वह बार बार चाचू बनकर खुश हैं।
अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने अपनी लव स्टोरी पर बात की है। दोनों ने साल 2025 में शादी की। अश्लेषा ने बताया कि संदीप ने एक दिन बैठे बैठे ही शादी का पूछ लिया। दूसरी तरफ संदीप का कहना है कि वह अश्लेषा के पिता संग वक्त बिताना चाहते थे।
प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों नागिन 7 में दिखाई दे रही हैं, जिसके लिए एक्ट्रेस ने अवॉर्ड जीता है। प्रियंका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। प्रियंका ने इस मौके की तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।
टीवी एक्टर करण वाही 40 साल के हो गए हैं। करण के जन्मदिन के मौके पर कई टीवी स्टार्स ने बधाई दी है। इस मौके पर आशा नेगी और सुरभि ज्योति ने ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं।
हाल ही में संभावना सेठ ने अपने नए व्लॉग में बताया कि उनके पति अविनाश द्विवेदी को शक है कि उनके बच्चे अस्पताल में कोई बदल देगा। बता दें कि दोनों हाल ही में सेरोगेसी से बच्चों के माता पिता बने हैं।
हुनर अली और मयंक गांधी के तलाक पर फैसला आ गया है। कोर्ट की तरफ से कपल के तलाक को मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद दोनों की शादी खत्म हो गई है। हुनर को ये जानकारी तब मिली, जब वह से सेट पर थी। इस मौके पर वह रो पड़ीं।
बसीर अली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि बसीर की लड़ाई हो रही है। हालांकि, वीडियो पुणे का है और वीडियो में बसीर दो पक्षों की लड़ाई सुलझा रहे हैं।
मंजरी फडणीस ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने कुत्ते की हुई हत्या का खुलासा किया है। ये कुत्ता उनकी सोसाइटी में रहता था, लेकिन वहीं के एक शख्स ने उसकी बेहरमी से हत्या कर दी।
हाल ही में राकेश बेटी टीवी सीरियल तारक मेहता में नजर आए। राकेश बेदी ने कहा कि वह टीवी में हमेशा के लिए बंधना नहीं चाहते। वह बस कुछ किरदार के हिसाब से आए हैं। वह थिएटर भी करते हैं.
एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप 2 का ऐलान हो गया है। इस बार लॉकअप नेटफ्लिक्स पर आएगा। ये शो 27 जून से ओटीटी पर धमाका करने वाला है। इस बार लॉकअप अपने नए तेवर के साथ आ रहा है।