फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर लव स्टोरी में अमिताभ बच्चन और रेखा की गिनती होती है। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते थे। ऐसा कहा जाता है कि दोनों का तगड़ा अफेयर भी था, लेकिन एक्टर पहले से शादीशुदा थे, जिस कारण ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। दोनों ने सिलसिला, मुकद्दर का सिकंदर, दो अनजाने और मिस्टर नटवरलाल जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। आज हम आपको एक किस्सा बताने वाले है। एक अवॉर्ड फंक्शन में रेखा ने सरेआम अभिषेक को किस किया था और अमिताभ का रिएक्शन काफी अलग था।
अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी काफी ज्यादा मशहूर थी। एक समय ऐसा भी था जब रेखा को एक अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया था जिसमें अभिषेक, उनकी पत्नी ऐश्वर्या और उनके पिता अमिताभ भी थे।
कई मीडिया रिपोर्ट ऐसा दावा करती थी कि रेखा और अमिताभ रिलेशशिप में थे, लेकिन दोनों ने कभी इस बात को सार्वजनिक रूप से इसे जाहिर नहीं किया।
एक इंटरव्यू के दौरान जब रेखा से पूछा गया था कि “क्या आपको कभी भी मिस्टर अमिताभ बच्चन से प्यार हुआ?” रेखा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि “बिलकुल यह बहुत ही बेवकूफी वाला सवाल है। मुझे आज तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो बिग बी से प्यार ना करता हो।
अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 में अपनी को-एक्टर जया बच्चन से शादी की थी। इस शादी में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन को एक साथ आखिरी बार यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' में देखा था। इसके बाद रेखा और बिग बी ने कभी साथ काम नहीं किया।
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वाययल हुई थी, जिसमें रेखा अभिषेक बच्चन को किस करती हुई नजर आ रही थी। इस दौरान रेखा ने पीली साड़ी पहनी थी, वही अभिषेक बच्चन ने फॉर्मल ब्लैक सूट कैरी की थी।
बिग बी भी इस अवार्ड फंक्शन में शामिल थे। जब रेखा ने अभिषेक बच्चन को किस किया था तो बिग बी देखते ही रह गए थे।इस दौरान बिग बी काले शर्ट में स्मार्ट लग रहे थे।