Bollywood सितारों जितना पैसा लेकर सीरियल करने को राजी होते हैं ये TV स्टार्स, नोटों से भर ली है तिजारी

Highest Paid TV Celebs: टीवी स्टार्स और बॉलीवुड सितारों की अक्सर तुलना की जाती है। टीवी सीरियल में नजर आने वाले सितारों की पॉपुलैरिटी जरा भी कम नहीं आंकी जा सकती है। घर-घर में लोग उन्हें जानते और पहचानते हैं। इस बीच ऐसे भी कई टीवी सितारें हैं जो अपनी पॉपुलैरिटी के दम पर बॉलीवुड स्टार्स जितनी या उससे भी ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। इन टीवी स्टार्स को एक एपिसोड के लिए काफी पैसा मिलता है। आइए हाइएक्ट पेड टीवी सितारों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Authored by: माधव शर्माUpdated Feb 16 2024, 17:46 IST
पैसों में खेलते हैं ये स्टार्सImage Credit : Instagram01 / 07

पैसों में खेलते हैं ये स्टार्स

टीवी स्टार्स और बॉलीवुड सितारों की अक्सर तुलना की जाती है। टीवी सीरियल में नजर आने वाले सितारों की पॉपुलैरिटी जरा भी कम नहीं आंकी जा सकती है। घर-घर में लोग उन्हें जानते और पहचानते हैं। इस बीच ऐसे भी कई टीवी सितारें हैं जो अपनी पॉपुलैरिटी के दम पर बॉलीवुड स्टार्स जितनी या उससे भी ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। इन टीवी स्टार्स को एक एपिसोड के लिए काफी पैसा मिलता है। आइए हाइएस्ट पेड टीवी सितारों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

तेजस्वी प्रकाश Image Credit : Instagram02 / 07

तेजस्वी प्रकाश

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी एक एपिसोड शूट करने के लिए 2 लाख से ज्यादा रुपये लेती हैं। एक्ट्रेस की इनकम दिन ब दिन और भी बढ़ती जा रही है।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)Image Credit : Instagram03 / 07

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी एक एपिसोड शूट करने के लिए 3 लाख से ज्यादा रुपये लेती है। वह भी बॉलीवुड सेलेब्स से कम डिमांडिंग नहीं हैं।

कपिल शर्मा (Kapil Sharma)Image Credit : Instagram04 / 07

कपिल शर्मा (Kapil Sharma)

कपिल शर्मा भी काफी डिमांड में हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार पर एक एपिसोड शूट करने के लिए करोड़ों रुपये लेते हैं। कई रिपोर्ट्स का मानना है कि उन्हें 50 लाख रुपये पर एपिसोड मिलते हैं।

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra)Image Credit : Instagram05 / 07

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra)

टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा भी एक एपिसोड के लिए 3 लाख से ज्यादा चार्ज करते हैं जो बिल्कुल भी कम नहीं है। उनकी डिमांड बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है।

दिव्याका त्रिपाठी Image Credit : Instagram06 / 07

दिव्याका त्रिपाठी

फिलहाल दिव्याका त्रिपाठी किसी टीवी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं, हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

हिना खान (Hina Khan)Image Credit : Instagram07 / 07

हिना खान (Hina Khan)

टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी काफी डिमांड में रहती हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक एपिसोड शूट करने के लिए 4 लाख से ज्यादा रुपये चार्ज करती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!