हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, इस बीच अब उन स्टार्स को लेकर भी बात होने लगी है, जिन्होंने विदेशी पार्टनर संग शादी की जो बुरी तरह से तहस-नहस हो गई। इस स्टार्स को अपनी शादी से काफी पछतावा भी हुआ। यहां इन स्टार्स के नामों पर एक नजर डालते हैं।
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर शादी में एक बार नहीं बल्कि दो बार बद्किस्मत रही हैं। एक्ट्रेस ने एनआरए बिजनेसमैन निखिल से शादी की जो अब टूट गई है। इसकी घोषणा खुद दलजीत कौर ने कर दी है।
हार्दिक पांड्या ने भी नताशा स्टेनकोविक के तौर पर एक विदेशी पार्टनर से शादी की और उन्हें अपना जीवनसाथी चुना, हालांकि दोनों की यह शादी नहीं चल पाई और तलाक हो गया।
रीना और एक पाकिस्तानी शख्स मोहसिन से शादी साल 1983 में हुई थी और महज 7 सालों बाद 1990 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। इस वजह से दोनों की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी।
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने एक बार या दो बार नहीं बल्कि टोटल 3 बार शादी की थी। हालांकि फिर भी यह नहीं चली। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी पर लोग अपनी राय रख रहे हैं।
अब हार्दिक और नताशा के तलाक के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। लोग इस शादी के टूटने के लिए नताशा को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
सानिया मिर्जा ने भी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग शादी करके उनपर खूब विश्वास जताया था। हालांकि दोनों की शादी नहीं चली और तलाक हो गया।
शिखर धवन ने भी ऑस्ट्रेलिया की रहने वालीं आयशा मुखर्जी संग शादी की थी, हालांकि दोनों की यह शादी नहीं चल पाई और उनका तलाक हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों ही काफी चर्चा में रहते हैं।