सूर्या की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘कंगुवा’ सिनेमाघरों में 14 नवंबर को रिलीज हो गई है। सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ ने पहले दिन दुनियाभर में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सूर्या के साथ-साथ लोग बॉबी देओल की भी एक्टिंग को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। आइए इसी मौके पर जानते हैं कि सूर्या की वो कौन-कौन सी फिल्में थी, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था।चलिए जानते हैं उन फिल्मों की लिस्ट।
एक्शन ड्रामा फिल्म ‘कंगुवा’ सूर्या के करियर की हाईएस्ट ओपनर फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सूर्या की फिल्म 'एथार्ककुम थुनिंधवन' 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सूर्या ने वकील का रोल निभाया था। 'एथार्ककुम थुनिंधवन' ने पहले दिन कुल 6-6.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 175 करोड़ रुपये था।
सूर्या की 'सिंघम 2' 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को हरि ने निर्देशित किया था। इस फिल्म ने 140 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाया गया था। रिलीज के दिन 'सिंघम 2' ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'सिंघम 3' में एक सख्त पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है। सूर्या की 'सिंघम 3' ने बॉक्स ऑफिस में लगभग 110 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में सूर्या ने निडर पुलिस अधिकारी का रोल प्ले किया था। सिंघम 3 को पहले दिन शानदार ओपनिंग मिली थी। फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सूर्या की इस फिल्म को विक्रम कुमार ने निर्देशित किया था। ये फिल्म साइंस-फिक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म में सूर्या ने 3 रोल निभाया था। '24' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 105 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन 10.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इस फिल्म में सूर्या ने एक दमदार पुलिस वाले का रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सूर्या की ये फिल्म एक बड़ी हिट रही थी।