छोटी उम्र की लड़की सगं भी प्यार करने से नहीं घबराए ये बॉलीवुड स्टार्स, जमाने की बातों को कर दिया नजरअंदाज

These bollywood actors had affairs at old age: बॉलीवुड के ऐसे कई एक्टर्स हैं जो उम्र में अब काफी बूढ़े हो गए हैं, हालांकि फिर भी उनके इश्क के किस्से खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं और आज भी इससे जुड़ी अफवाह सोशल मीडिया पर फैलती रहती है। यहां ऐसे ही एक्टर्स के नामों पर एक नजर डालते हैं।

Authored by: माधव शर्माUpdated Jul 21 2024, 14:09 IST
इन स्टार्स ने बुढ़ापे में खोले दिल के दरवाजेImage Credit : Instagram01 / 08

इन स्टार्स ने बुढ़ापे में खोले दिल के दरवाजे

सलमान खान संग कई एक्ट्रेस के लिंक अप की खबरें अभी भी सामने आती रहती हैं। उनकी भाई अरबाज खान ने भी 50 की उम्र की पार करने के बाद दूसरी शादी की है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने दादा बनने की उम्र में भी प्यार किया है और पीछे नहीं हटे। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

आशीष विद्यार्थीImage Credit : Instagram02 / 08

आशीष विद्यार्थी

बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में रुपाली बरुआ संग दूसरी शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें जैसे ही सामने आई सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, इसकी वजह उनकी उम्र है।

कबीर बेदीImage Credit : Instagram03 / 08

कबीर बेदी

कबीर बेदी ने जब 70 साल की उम्र में चौथी शादी की तो उनकी पत्नी 30 साल छोटी थीं जिनका नाम परवीन दुसांज है। कबीर बेदी और परवीन दुसांज की शादी 15 जनवरी 2016 में हुई थी।

मिलिंद सोमनImage Credit : Instagram04 / 08

मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन ने भी काफी बड़ी उम्र में प्यार किया है। उन्होंने 22 अप्रैल 2018 को शादी की थी। मिलिंद की पत्नी अंकिता उनसे 25 साल छोटी हैं। दोनों की शादी काफी विवादों में रही थी।

संजय दत्तImage Credit : Instagram05 / 08

संजय दत्त

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने तो काफी बड़ी उम्र तक भी अपने दिल के दरवाजे खुले रखे। संजय दत्त ने 2008 में मान्यता दत्त से तीसरी शादी की थी। इससे पहले एक्टर ने दो बार शादी रचाई थी

मनोज तिवारी Image Credit : Instagram06 / 08

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी। इस वक्त उनकी उम्र लगभग 50 साल की थी, एक्टर को इस वजह से ट्रोल भी किया गया था।

सलमान खान Image Credit : Instagram07 / 08

सलमान खान

सलमान खान की उम्र 58 साल है, आज भी एक्टर के कई एक्ट्रेस के साथ लिंक अप की खबरें सामने आती रहती है। हालांकि एक्टर ने अभी तक शादी कर अपना घर नहीं बसाया है।

अरबाज खानImage Credit : Instagram08 / 08

अरबाज खान

रबाज खान (arbaaz khan) ने साल 2023 को दूसरी शादी की। उन्होंने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया है। उनकी उम्र की वजह से काफी ट्रोल भी हुए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!