बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक समय पर दिवालिया हो गए थे। इस स्टार्स में कई दिग्गज कलाकारों जैसे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। इस स्टार्स ने एक समय पर काफी कामयाबी देखी, हालांकि एक वक्त ऐसा भी देखा जब वह दिवालिया घोषित कर दिए गए थे। हालांकि वह इस समय से उबर गए।
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया कि उन्होंने 2008 में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से कर्ज लिया था। फ्लॉप फिल्मों के कारण वह अपना कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। कथित तौर पर, उन्हें अपनी रियल एस्टेट प्रोपर्टी बेचनी पड़ी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी अपनी क्रिकेट टीम के लिए एक वीडियो शूट पूरा करने में असमर्थ थीं क्योंकि उनके पास पैसे की कमी थी। लेकिन उन्होंने बेहतरीन वापसी की।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने रावन फिल्म के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया और उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ फिल्म को प्रोड्यूस किया। फिल्म 150 करोड़, हालांकि मूवी नहीं चली।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। साल 1999 में, उन्होंने बताया कि उनपर काफी कर्ज था। उनके पास गाड़ी में पेट्रोल डालने तक के पैसे भी नहीं थे।
गदर 2 स्टार सनी देओल जो एक समय बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे, आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। क्या आप जानते हैं, बैंक का लोन न चुका पाने की वजह से उनके घर की नीलामी हुई थी।
एक्टर अनुपम खेर का फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर करियर सफल नहीं रहा और वह जल्द ही दिवालिया हो गये। उन्होंने 2004 में एक एक्टिंग स्कूल खोला और अपने घाटे से उबरे।
एक्टर गोविंदा 4 साल तक कोई फिल्म ऑफर नहीं मिलने के बाद वह कर्ज में डूब गए और मीडिया के सामने भी रोने लगे। उन्होंने यहां तक कहा कि वह ऑटो रिक्शा किराये पर भी नहीं ले सकते हैं।